Gold Silver Rate : रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना, जान लें क्या है आज के ताजा भाव
Gold Price : सोने की कीमतों में पिछले काफी दिनों से तेजी दर्ज की जा रही है। आज भी कीमतों में तेजी का ये दौर बरकरार है। सोने की कीमतों में तेजी आने की वजह से सोने रिकॉर्ड (Gold Price Today) स्तर पर जा पहुंचा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं सोने का ताजा रेट।
HBN News TV-(Gold Price Update) साल 2025 की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही थी। वहीं त्योहारी सीजन में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। शादियों के सीजन में सोने की कीमतों (Sone ki kemat) में तेजी फिर से लौटी थी। अब सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। सोने अब रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा है। खबर में जानिये आज सोने की कीमत क्या चल रही है।
सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी-
सोने और चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर से तेजी दर्ज की जा रही है। तेजी आने की वजह से सोने ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। दोनों कीमती धातुओं की कीमतों ने आज नया रिकॉर्ड (Gold Price Hike) स्तर छू लिया। अमेरिका में ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदों के साथ-साथ सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है।
MCX में सोने का रेट-
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, सोमवार को मार्च एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत 2.39 प्रतिशत बढ़कर सुबह करीब 213412 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आ रही थी। इसने 213844 रुपये का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर (Gold Price On MCX) भी बना लिया है। वहीं सोने में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फरवरी वायदा डिलीवरी के लिए सोना 0.77 प्रतिशत बढ़कर 10 ग्राम के लिए 135224 रुपये पर पहुंच गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की कीमत-
दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी स्पॉट चांदी 2.7 प्रतिशत बढ़कर 69.23 डॉलर प्रति औंस के भी ऊपर जा पहुंचा है। हालांकि स्पॉट सोना भी 1.2 प्रतिशत बढ़कर 4,391.92 डॉलर प्रति औंस (Gold Price in Ounce) के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर जा पहुंचा है। आने वाले दिनों की कीमतों का ये स्तर और भी ऊपर पहुंच सकता है।
दो कीमती धातुओं की कीमत में आया इजाफा-
दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। हालांकि रिटर्न के मामले में चांदी, सोने से भी आगे पहुंच गई है। साल 2025 में चांदी की कीमतों में 138 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की जा रही है। जोकि सोने के रिटर्न (Return on Gold) से काफी ज्यादा है। इस बढ़ौतरी के पीछे मजबूत निवेश और सप्लाई में कमी दर्ज की जा रही है। चांदी की मांग मजबूत बनी हुई है, हालांकि उसके हिसाब से सप्लाई में कमी की वजह से कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है। एक्सपर्ट (Gold Price Forecast) के मुताबिक आगे भी तेजी जारी रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
जानिये आपके शहर में सोने का दाम-
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत आज 135430 रुपये प्रति 10 ग्राम (10 gram Gold Price) है। हालांकि 22 कैरेट सोने की कीमत 124050 प्रति 10 ग्राम रही है।
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24-कैरेट सोने की कीमत (24K Gold Price) 135280 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि 22-कैरेट सोना 124000 प्रति 10 ग्राम पर बिक रही है।
हालांकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 136150 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत (22K Gold Price) 124800 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।
First published on: December 22, 2025 05:49 PM