Gold Silver Rate : आज फिर चमकी सोने की कीमत, जानिये 10 ग्राम गोल्ड का रेट
Gold Price : सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। आज सोने की कीमतों में शानदार तेजी दर्ज की गई है। सोने की तेजी (Gold Price Hike) आने की वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है। खबर में जानिये 10 ग्राम सोने का ताजा रेट क्या चल रहा है।
HBN News TV-(Gold Price Latest Update) लगातार गिर रही सोने की कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। बता दें कि आज सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। सोने की कीमतों में तेजी (Gold Price Hike reason) आने की वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है। वहीं निवेशकों को इसकी वजह से फायदा हो रहा है। आइए जानते हैं आज सोने की क्या कीमत है।
आज इस रेट मिल रहा है सोना-
उत्तर प्रदेश के सराफा बाजार में आज सुबह से ही सोने (Sone ki kemat) और चांदी कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। यूपी के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, (UP gold rate) वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 30 नवंबर 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत (24K Gold Price) 1,29,970 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी जबकि आज सोने में तेजी आई है।
22 और 18 कैरेट सोने का रेट-
आज यानी 30 नवंबर 2025 को 22 कैरेट सोना महंगा हुआ है। 22 कैरेट सोने की कीमत (22K Gold Price) 1,19,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। वहीं चांदी की कीमतों (Silver Price Today) की बात करें तो 1 लाख 85 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है।
एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी-
एक्सपर्ट्स ने जानकारी देते हुए बताया है कि सोने की कीमतों में तेजी से हुई गिरावट एक करेक्शन फेज बन गया है। इस साल सोने की कीमतों में 50 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी (Gold price hike reason) दर्ज की जा रही थी। ऐसे में मुनाफा वसूली का दौर चल रहा है। अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता या जियो-पोलिटिकल टेंशन में इजाफा आता है तो फिर सोने की कीमत (Sone ki kemat) सातवें आसमान पर जा सकती है।
आने वाले दिनों में सोने के दाम-
एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोना लगातार महंगा होता जा रहा है। इस बढ़ोतरी के पीछे महत्वपूर्ण कारण है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चित का माहौल बनने से सोने की कीमतों (Sone ki kemat) में सपोर्ट मिल रहा है। वहीं अब निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने व चांदी में जमकर पैसा लगा रहे हैं, जिसकी वजह से सोने और चांदी के रेट आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अनुमान है कि इस साल के अंत तक सोना (Gold Price) 1,50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
First published on: November 30, 2025 05:04 PM