Gold Silver Rate : एक झटके में 2518 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी में 6200 रुपये की तेजी, जानिये अपने शहर का रेट
Gold Silver Rate Today : सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट के बाद अब तगड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। अब आए दिन सोना महंगा होता जा रहा है। इससे ग्राहकों को झटका लगा है। सोना अचानक 2518 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। वहीं, चांदी में 6200 रुपये का इजाफा देखने को मिल रहा है। आईये जानते हैं सोने व चांदी का ताजा भाव -
HBN News Tv – (Gold Silver Rate)। सोने और चांदी में एक बार फिर से तगड़ा उछाल आया है। लगातार तीन दिन सोने में गिरावट के बाद अब जबरदस्त तेजी आई है। सोना-चांदी ने एक बार फिर लंबी छलांग लगाई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू बाजार तक सोना व चांदी में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX Gold Rate) में गोल्ड में 1.21% की तेजी के साथ 4115.90 डॉलर पर जा पहुंचा है। वहीं चांदी (Silver Rate Hike) में 3 फीसदी का इजाफा हुआ है। MCX पर सोने व चांदी की कीमतों की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड 1200 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। वहीं चांदी में 3288 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
सोने में 2500 और चांदी में 6200 रुपये का इजाफा –
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold-Silver Update) पर 24 कैरेट सोना 2500 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ है, जबकि चांदी 6200 रुपए महंगी हुई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1500 रुपए उछलकर 1,27,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। चांदी 4,000 रुपए बढ़कर 1,60,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। इससे स्थानीय सर्राफा बाजार में तीन दिन की गिरावट पर ब्रेक लग गया है।
MCX पर सोने व चांदी का ताजा भाव –
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Rate) पर 5 दिसंबर की एक्सपायरी वाला सोना आज सुबह 1,23,695 रुपए (Gold Rate) पर ट्रेड कर रहा था। पिछले दिन इसकी कीमत 1,22,640 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। ट्रेडिंग के दौरान इसका हाई लेवल 1,24,194 रुपए प्रति 10 ग्राम और लो लेवल 1,22,546 रुपए रहा।
चांदी की कीमत में 2% से ज्यादा की बढ़ौतरी देखने को मिली है। MCX पर चांदी का भाव 1,57,557 रुपए (MCX Silver Rate) प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,59,066 रुपए और लो लेवल 1,54,484 रुपए रही।
IBJA पर सोने चांदी का लेटेस्ट रेट –
IBJA पर शाम को 24 कैरेट सोना 2518 रुपए महंगा होकर 1,23,884 रुपए (Gold Price Today) प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। मंगलवार को इसकी कीमत 1,21,366 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी में 6270 रुपए का इजाफा हुआ है और इसकी कीमत 1,58,120 रुपए प्रति किलोग्राम (Silver Latest Price) पहुंच गई है। एक दिन पहले इसकी कीमत 1,51,850 रुपये प्रति किलाग्राम पर थी।
देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का ताजा भाव –
शहर 24K सोना 22K सोना 18K सोना चांदी का भाव
पटना 1,24,220 1,13,868 93,165 1,58,190
जयपुर 1,24,230 1,13,878 93,173 1,58,200
कानपुर 1,24,280 1,13,923 93,210 1,58,260
लखनऊ 1,24,320 1,13,960 93,240 1,58,410
भोपाल 1,24,420 1,14,052 93,315 1,58,540
इंदौर 1,24,420 1,14,052 93,315 1,58,540
चंडीगढ़ 1,24,290 1,13,933 93,218 1,58,370
रायपुर 1,24,200 1,13,850 93,150 1,58,160
एक्सपर्ट ने दी राय –
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अधिकारी सौमिल गांधी ने बताया है कि सोने (Sone Ka Bhav) में कई दिनों की गिरावट के बाद बुधवार को सोने में तगड़ी तेजी आई है, जिसे नए सिरे से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ गई है, जबकि अमेरिकी श्रम बाजार में लगातार कमजोरी के संकेतों ने संभावित ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं को और बढ़ा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, हाजिर सोने ने लगातार दूसरे सत्र में अपनी बढ़त जारी रखी है और 46.32 डॉलर बढ़कर 4,114.01 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा है।
कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी और जिंस शोध विश्लेषक कायनात चैनवाला का कहना है कि मंगलवार को सोना (Gold Rate Hike) एक सप्ताह के निचले स्तर से उछलकर 4,065 डॉलर प्रति औंस पर क्लोज हुआ है। इसे अमेरिका में रोजगार के कमजोर आंकड़ों और कई विलंबित वृहद आंकड़ों से पहले सतर्कता का समर्थन मिला। विदेशी व्यापार में हाजिर चांदी 3.09 प्रतिशत बढ़कर 52.26 डॉलर प्रति औंस हो गई।
First published on: November 19, 2025 09:06 PM