बिजनेस

Gold-Silver Rate : आज फिर गिरे सोने-चांदी के रेट, जान लें आगे कैसी रहेगी चाल

Gold-Silver Rate Today - सोना-चांदी खरीदारों के लिए अच्छी खबर। दरअसल आपको बता दें कि सोने और चांदी की कीमतों (gold silver price drop) में हाल ही में तेज गिरावट देखने को मिली है, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि कीमतों में ये उतार-चढ़ाव आगे और असर दिखा सकते हैं।

HBN News TV – (Gold-Silver Rate)। सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ महीनों से लगातार तेज उछाल देखने को मिला था, लेकिन दिवाली के बाद से दोनों धातुओं के भाव में भारी उतार-चढ़ाव जारी है। अगर पिछले सप्ताह की बात करें तो गोल्ड और सिल्वर 8,300 रुपये तक टूटे।

खास तौर से चांदी में बड़ी गिरावट देखी गई है। 24 नवंबर 2025 को सोना (24 November gold rate) 1,600 रुपये की गिरावट के साथ लगभग 1,23,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी में 8,200 रुपये से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज हुई और इसके दाम करीब 1,51,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर चल रहे हैं।

 

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों (gold silver latest update) में गिरावट देखी गई है। कॉमेक्स पर भी सोने की कीमत कम होकर 4,080 डॉलर/औंस और चांदी की कीमत कम होकर करीब 50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

 

एक सप्ताह में दिखी बड़ी गिरावट –

पिछले हफ्ते सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे दाम करीब 8,300 रुपये तक नीचे आ गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA gold rate) के अनुसार, 24 कैरेट सोना (gold price 24k today) 10 ग्राम का भाव घटकर 1,23,146 रुपये रह गया है, जबकि एक सप्ताह पहले इसकी कीमत 1,24,794 रुपये थी। यानी सोने में कुल 1,648 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है।

22 कैरेट सोने की बात करें तो इसका भाव करीब 2,500 रुपये कम होकर 1,12,802 रुपये/ 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,14,311 रुपये था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 93,596 रुपये/ 10 ग्राम से करीब 1,200 रुपये कम होकर 92,360 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसी एक हफ्ते के भीतर चांदी की कीमत 8,238 रुपये कम होकर 1,51,129 रुपये प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,59,367 रुपये प्रति किलो थी।

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

 

इन कारणों से कम हुए सोने-चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट (silver price fall) की एक प्रमुख वजह वैश्विक स्तर पर तनाव का कम होना है। वहीं, अमेरिकी सरकार की ओर से कुछ चुनिंदा वस्तुओं पर टैरिफ कम होने से भी सोने और चांदी पर दबाव बढ़ा है। इसके अलावा, दिसंबर में अमेरिका द्वारा ब्याज दरों में कटौती की कम संभावना ने भी गोल्ड पर और दबाव डाला है।

 

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

आगे कैसी रहने वाली है सोने-चांदी की चाल-

विशेषज्ञों के अनुसार, रुपये की कमजोरी के कारण घरेलू बाजार में सोने के दाम वैश्विक बाजार की तुलना में कम गिरे हैं। अमेरिका में मजबूत नॉन-फार्म पेरोल डेटा के चलते ब्याज दरें कम होने की संभावना घटी है। ऐसे मिलेजुले वैश्विक और घरेलू संकेतों से सोने पर दबाव रह सकता है। अनुमान है कि सोना 1।20 लाख रुपये से 1।24 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज में रह सकता है।

First published on: November 24, 2025 05:34 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading