Gold-Silver Price : सोने व चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, जानिये 18, 22 और 24 कैरेट का रेट
Gold-Silver Price : सोना-चांदी खरीदारों के लिए जरूरी खबर। दरअसल आपको बता दें कि सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है। उदयपुर में चांदी का भाव (Silver rate Udaipur) बढ़कर 1,62,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक जयपुर में सोना भी महंगा हो गया है( ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है दोनों शहरों के ताज़ा रेट-
HBN News TV – (Gold price )। राजस्थान में सोने और चांदी के दामों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। सर्राफा बाजारों में पिछले कुछ दिनों से कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को चांदी के भाव में सबसे बड़ी बढ़त दर्ज की गई, जहां शुद्ध चांदी 3,000 रुपये उछलकर 1,60,100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं 18 कैरेट चांदी का भाव (Silver Rate) 1,59,000 रुपये प्रति किलो रहा।
सोने-चांदी का भाव –
वहीं, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी (Gold silver price hike) देखने को मिली। बुधवार को 24 कैरेट सोना 1,27,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
इसके अलावा 23 कैरेट जेवराती सोना 1,22,400 रुपये और 22 कैरेट सोना जीएसटी सहित 1,17,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मंगलवार की तुलना में सोना 1,000 रुपये महंगा हुआ है, जबकि चांदी के दामों में 3,000 रुपये की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को शुद्ध चांदी 1,57,050 रुपये प्रति किलो और 24 कैरेट सोना (24 carat gold price) 1,26,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
देश के प्रमुख शहरों में सोना-चांदी के भाव –
– जयपुर में शुद्ध चांदी 1,60,500 रुपए प्रति किलो और 24 कैरेट सोना 1,27,800 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।
– जोधपुर में शुद्ध चांदी 1,60,200 रुपए और 24 कैरेट सोना 1,27,400 रुपए रहा।
– अजमेर में शुद्ध चांदी के दाम 1,60,000 रुपए जबकि सोना 1,27,600 रुपए रहा।
– वहीं कोटा में चांदी 1,60,200 रुपए और सोना 1,27,600 रुपए रहा।
– जबकि उदयपुर में शुद्ध चांदी के भाव 1,62,000 रुपए तक पहुंचे, वहीं 24 कैरेट सोना 1,27,500 रुपए रहा।
राज्य के सभी बड़े शहरों में सोने-चांदी की कीमतों में बहुत ही हल्का अंतर देखा गया।
शादियों के सीजन ने बढ़ाई बाजार में रौनक –
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन (Rajasthan Sarafa Association) के उपाध्यक्ष इंदर सिंह मेहता ने बताया कि वेडिंग सीजन (Wedding season gold demand) के चलते सर्राफा बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है।
उन्होंने कहा कि कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद लोग खरीदारी कर रहे हैं। सोने के लगातार महंगा होने से ग्राहक अब कम वजन वाले डिजाइनों (Gold jewellery rates India) और किफायती विकल्पों की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं।
First published on: November 26, 2025 11:09 AM