बिजनेस

Gold Rates : लगातार तेजी के बाद धड़ाम से गिरा सोना, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम

Gold Rates : भले ही पिछले कुछ समय में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है और अब सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। अब लगातार तेजी के बाद सोना एक बार फिर धड़ाम हो गया है। अगर आप भी इन दिनों सेाना (Gold Price )खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में 10 ग्राम के रेट क्या चल रहे हैं।

HBN News TV-(Gold Rates Updates) सोने की कीमतों में लगातार तेजी के बाद अब नरमी देखी जा रही है। अब एक झटके में सोने की कीमतों में गिरावट से सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम रिकॉर्ड हाई से नीचे आ गए हैं। आज 17 दिसंबर को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों (Gold Rates Updates) में गिरावट आई है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के भाव क्या चल रहे हैं।

कितने कम हुए सोने के भाव

सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों (Sone Ke Bhav) में 1,700 रुपए की नरमी आई है और यह 1,35,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। आंकड़ों के मुताबिक कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों ने मुनाफावसूली की है, जिसकी वजह से सोने की कीमतों में गिरावट रिकॉर्ड की गई है। वहीं, 99।9 प्रतिशत प्योरिटी वाला गोल्ड बीते दिनों 4,000 रुपए बढ़कर 1,37,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

अचानक क्यों गिरे सोने के दाम

एक्सपर्ट का कहना है कि सोने की कीमतों (Sone Ke Rate) में मुनाफावसूली देखी जा रही है और यह अस्थिर बनी रही। वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतें 4,275 अमेरिकी डॉलर के स्तर की तरफ से फिसलती हुई दबाव में बनी रही। उनका कहना है कि इसके चलते घरेलू सोने की कीमतों (domestic gold prices) में भी नरमी देखी जा रही है, जिससे चार दिनों की तेजी में अब रूकावट आई है।

कितनी सस्ती हुई चांदी

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

बात करें चांदी की कीमतों (Silver Prices) की तो चांदी की कीमतों में 1,000 रुपए की गिरावट आई है, जिसके बाद यह 1,98,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। सफेद धातु 1,99,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि अशुभ अवधि के आगमन के साथ भौतिक आभूषणों की डिमांड में कमी आ सकती है, जबकि इन्वेस्टमेंट की डिमांड मजबूत रह सकती है।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने (gold in international markets) की कीमतों में लगातार पांच दिन की तेजी के बाद अब गिरावट देखी जार ही है और यह 27.80 अमेरिकी डॉलर या 0.65 प्रतिशत गिरकर 4,277.42 प्रति औंस पर आ गई है। एक्सपर्ट का कहना है कि सोने की कीमतों (Sone Ke Rate) में भले ही आज मामूली गिरावट आई है, लगातार पांच सेशन की बढ़ौतरी के बाद बाजार प्रतिभागियों ने इस हफ्ते जारी होने वाले महत्वपूर्ण अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से पहले रणनीतिक रूप से अपनी स्थिति बनाई है।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

उनका कहना है कि आगामी समय में ये रिपोर्टें फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती (interest rate cuts ) करने की संभावना में जरूरी स्पष्टता देगी। वहीं, विदेशी बाजारों में स्पॉट चांदी के रेट (spot silver rates) में 1.07 अमेरिकी डॉलर या 1.67 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिसके बाद ये गिरकर 63.02 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।

First published on: December 17, 2025 10:34 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading