Gold Rate Today : सोना-चांदी के दामों में आज भारी गिरावट, चेक कर लें अपने शहर के ताजा रेट
Gold Rate Today : सोना-चांदी खरीदारों के लिए अच्छी खबर। दरअसल आपको बता दें कि आज सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट (Gold and silver prices fall) दर्ज की जा रही है। ऐसे में खरीदारी की प्लानिंग कर रहे हैं तो बाजार जाने से पहले अपने शहर के सोने चांदी के रेट जरूर जान लें। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।
HBN News TV – (Gold Rate Today)। सप्ताह के पहले दिन ही सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट घटकर 1,29,960 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि मुंबई में यह 1,29,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 3,980 रुपये महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोने के दाम (Sone Ka Bhav) में रुपये 3,650 की बढ़त देखी गई है। आइए नीचे खबर में जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों का गोल्ड रेट क्या है।
दिल्ली में सोने की कीमत –
आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (Delhi Gold Rate Today) 1,29,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 119140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता-
मुंबई (Mumbai Gold price), चेन्नई और कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price) 118990 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 129810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत-
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (24 carat gold price) 129810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 118990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट –
शहर 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना
दिल्ली – 119140 -129960
मुंबई – 118990 – 129810
अहमदाबाद – 119040 – 129860
चेन्नई – 118990 – 129810
कोलकाता – 118990 – 129810
हैदराबाद – 118990 – 129810
जयपुर – 119140 – 129960
भोपाल – 119040 – 129860
लखनऊ – 119140 – 129960
चंडीगढ़ – 119140 – 129960
दिसंबर में अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve, the US central bank) की ओर से ब्याज दर कटौती की उम्मीदें बढ़ रही हैं। यदि ऐसा होता है तो सोने की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है। दरअसल, ब्याज दरें घटने पर बॉन्ड की आकर्षकता कम हो जाती है, जिससे निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने में निवेश बढ़ा देते हैं। फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की मीटिंग 9-10 दिसंबर को होने जा रही है।
चांदी की कीमत (Silver Price)-
चांदी के भाव में भी आज सुबह गिरावट (silver price fall) दर्ज की गई और यह घटकर 1,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। हालांकि, पिछले एक सप्ताह में चांदी 21,000 रुपये महंगी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाज़िर भाव फिलहाल 53.81 डॉलर प्रति औंस है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स (domestic factors) के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स (global factors) का भी असर होता है।
First published on: December 01, 2025 02:11 PM