Gold Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी, जानिये 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट
Gold Rate Today : सोने व चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। बीते काफी दिनों से सोने के रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। सोने की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिवाली के बाद से सोने में गिरावट दर्ज की गई। लेकिन अब आए दिन सोने में तेजी दर्ज की जा रही है। आज चांदी में 10 हजार का तगड़ा उछाल आया है। आईये जानते हैं लेटेस्ट प्राइस -
HBN News TV – (Gold Price Today)। सोने की बढ़ती कीमतों ने सभी को चौंका दिया है। जनवरी 2025 से सोने में तेजी देखने को मिल रही है। 75 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना अब 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर जा पहुंचा है। यह तेजी अब रूकने का नाम नहीं ले रही है। आज यानी 13 नवंबर 2025 को भी सोने व चांदी (Gold-Silver Price) में बंपर तेजी आई है।
आज सोने का ताजा रेट –
आज सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में भारी उछाल आया है। अब शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में सोने की डिमांड बढ़ने से इसके रेट सातवें आसमान पर पहुंच सकते हैं। सोने चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद अब सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत ने रफ्तार पकड़ ली है। आज एक बार फिर सोने चांदी की किमतों में तेजी आई है। आज चांदी की कीमत (Silver Price Today) 1,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। विस्तार से जानते है 22 कैरेट सोने, 24 कैरेट सोने के भाव में कितना उछाल दर्ज किया गया है।
एक्सपर्ट ने दी राय –
एक्सपर्ट का कहना है कि अब शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में सोने और चांदी (Gold Silver Price) की डिमांड सबसे ज्यादा होती है, जिसके चलते इसके रेट तेजी से बढ़ते हैं। सोने के साथ-साथ चांदी में भी तगड़ी तेजी देखने को मिल रही है और आने वाले दिनों में दोनों ही कीमती धातुओं में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी।
18, 22 और 24 कैरेट सोने का रेट –
बता दें कि आज 13 नवंबर 2025 को देश की राजधानी दिल्ली (Delhi gold rate), उत्तर भारतीय शहरों जैसे जयपुर, नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद, बिहार जैसे प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं, साथ ही चांदी का ताजा भाव भी जानिए।
देश प्रमुख शहरों में सोने का लेटेस्ट रेट –
शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली 1,17,300 1,27,950
मुंबई 1,17,150 1,27,800
कोलकाता 1,17,150 1,27,800
चेन्नई 1,18,000 1,28,730
बेंगलुरु 1,17,150 1,27,800
हैदराबाद 1,17,150 1,27,800
लखनऊ 1,17,300 1,27,950
पटना 1,17,200 1,27,850
जयपुर 1,17,300 1,27,950
अहमदाबाद 1,17,200 1,27,850
देश के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव –
शहर चांदी की कीमत
दिल्ली 1,72,000
मुंबई 1,72,000
अहमदाबाद 1,72,000
चेन्नई 1,73,000
कोलकाता 1,72,000
लखनऊ 1,72,000
बेंगलुरु 1,72,000
जयपुर 1,82,000
पटना 1,82,000
भुवनेश्वर 1,82,000
हैदराबाद 1,82,000
First published on: November 13, 2025 06:55 PM