बिजनेस

Gold Rate Today : सोने में 3000 रुपए से ज्यादा की तेजी, चांदी में भी रिकॉर्ड तेजी, जानिये आज का ताजा भाव

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में गिरावट का दौर रूक गया है और अब सोने में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। आए दिन सोने के रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। इससे निवेशकों को मुनाफा हो रहा है। वहीं, ग्राहकों की चिंता बढ़ रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने के रेट में बड़ा बदलाव हो सकता है चलिए नीचे खबर में जानते हैं।

HBN News Tv – (Gold Rate)। दिवाली के जाने के बाद सोने व चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। लेकिन अब शादियों का सीजन शुरू होते ही एक बार फिर से सोने और चांदी के रेट (Gold Silver Price) सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। अचानक सोने-चांदी के रेट में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिली है। लगातार दूसरे दिन सोने महंगा हुआ है। आज यानी 11 नवंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोने की कीमत (Lucknow Gold Price) में 3080 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, वाराणसी और मेरठ में भी आज सोने में जबरदस्त बढ़ौतरी हुई है। इसके साथ ही चांदी भी 5000 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हुई है।

 

वाराणसी में सोने का ताजा भाव –

आज 11 नवंबर 2025 को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 3060 रुपए उछलकर 1,26,430 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। 10 नवंबर को इसका भाव 1,23,370 रुपए प्रति 10 ग्राम था। अगर राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां आज 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold price) 3080 रुपए बढ़कर 1,26,590 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि मेरठ में सोने का भाव 1,26,600 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

 

22 से 18 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट –

मंगलवार को 18 से 22 कैरेट सोने की कीमत (Sone Ka Taja Bhav) वाराणसी के सर्राफा बाजार में तेजी से बढ़ी। बाजार खुलते ही 22 कैरेट सोना 2800 रुपए महंगा होकर 1,15,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। वहीं, 10 नवंबर को इसकी कीमत 1,13,100 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। 18 कैरेट सोना (18 carat gold rate) 2290 रुपए उछलकर 94,860 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

 

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

चांदी में 5 हजार रुपये की तेजी –

सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमतों (Silver Latest Rate) में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बाजार खुलने के साथ ही चांदी 5000 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हुई और इसका भाव 1,60,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा। वहीं, 10 नवंबर को इसका रेट (Chandi ka rate) 1,55,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर था।

 

सोने और चांदी में तेजी का दौर जारी –

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

 

वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सर्राफ ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिवाली का त्योहार खत्म होते ही सोने व चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Down) में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। अब शादियों का सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी के रेट फिर से सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। दरअसल, शादियों का सीजन शुरू होते ही दोनों कीमती धातुओं की मांग बढ़ जाती है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी के रेट (Sone Ka Bhav) और भी बढ़ सकते हैं।

First published on: November 11, 2025 08:43 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading