Gold Rate Today : रॉकेट की स्पीड से दौड़ रहे सोने के रेट, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम सोना
Gold Rate Today : सोने की कीमतों में साल की शुरूआत से ही तेजी देखने को मिल रही है। सोना लगातार महंगा ही होता जा रहा है। इस समय सोने के रेट हाईलेवल पर चल रहे हैं। सोना अब इतना ज्यादा महंगा हो चुका है कि आम आदमी के लिए 10 ग्राम सोना खरीदना भी मुश्किल हो गया है।
HBN News Tv – (Gold Rate Today)। सोने के भाव रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। साल 2025 में सोना सबसे ज्यादा महंगा हुआ है। जनवरी 2025 से अब तक सोना 35 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा महंगा हो चुका है। जनवरी महीने में 75 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना अब 1 लाख रुपये से पार जा पहुंचा है। अब कुछ दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा और ऐसे में इसकी मांग बढ़ने से रेट साथ में आसमान पर पहुंच सकते हैं।
जयपुर के सर्राफा बाजार (Jaipur gold price) में आज यानी 16 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आया है। सोने व चांदी के भाव में अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है। चांदी की कीमतें स्थिर रहने के बाद अब तेजी से बढ़ने लगी हैं। सोने की तरह ही चांदी ने भी लंबी छलांग लगाई है। अगर आप एक तोला सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो 1 लाख 18 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।
जयपुर में सोना हुआ महंगा –
आज जयपुर में शुद्ध 24 कैरेट सोना (Jaipur Gold Price) 1,20,190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है जो की 15 सितंबर के मुकाबले 944 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है।
राजस्थान में 22, 24 और 18 कैरेट सोने की कीमतों (18 carat gold price) में इजाफा हुआ है। आज 24 कैरेट सोना 1,20,190 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,10,284 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोना 90,233 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
इस वजह से सोने को मिल रहा सपोर्ट –
सोने के भाव (Sone ka Bhav) में लगातार हो रही बढ़ोतरी के पीछे कई महत्वपूर्ण कारक हैं। वैश्विक बाजार में अनिश्चित का माहौल बनने से सोना महंगा हुआ है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई देशों पर लगाए गए टैरिफ शुल्क (tariff fee) के कारण सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है और यह महंगा होता जा रहा है।
चांदी का रेट –
सोने की तरह चांदी (Rajasthan Silver Rate) में भी रिकॉर्ड तोड़ तेजी आई है। आज चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। चांदी 1,38,738 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
First published on: September 16, 2025 07:56 PM