बिजनेस

Gold rate today : अगले 5 दिनों में इतनी बढ़ जाएगी सोने की कीमत, New Year से पहले टूटेंगे रिकॉर्ड

Gold rate : लगातार गिर रही सोने की कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। इस साल सोने की कीमतों में शानदार तेजी दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में कीमतों में गिरावट (Gold Price Fall) का दौर जारी रहने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

HBN News TV-(Gold Price) आज सोने की कीमतों में बंपर तेजी दर्ज की जा रही है। उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले 5 दिनों तक सोने की कीमतों में तेजी का ये दौर बरकरार रहने वाला है। बता दें कि भारत में सोना (Gold Price Latest Update) सिर्फ निवेश का ही नहीं बल्कि परंपरा का हिस्सा है। ऐसे में इसमें दर्ज की जा रही तेजी आम लोगों की परेशानी को बढ़ा रही है। खबर के माध्यम से जानिये सोने की कीमतों के बारे में।

ग्लोबल बाजार में सोने का दाम-

ग्लोबल बाजार में अन‍िश्‍च‍ितताओं के बीच शु्क्रवार को MCX पर सोने की कीमतों ने एक नया र‍िकॉर्ड (Gold Price Update) बनाते हुए 140465 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर को छू ल‍िया है। हालांक‍ि सेशन खत्‍म होने से पहले सोने की कीमत 139940 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर आकर स्‍थ‍िर हो गई है। सोने की कीमत (24-carat gold rate today) की रफ्तार देखते हुए ये माना जा सकता है कि इस साल के समाप्त होने से पहले सोने की कीमत 1.50 लाख रुपये के आंकड़े को क्रोस कर सकती है।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

MCX पर सोने का रेट-

MCX पर फरवरी कॉन्‍ट्रैक्‍ट वाला 24 कैरट सोना आज 139940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ साथ 22 कैरट सोने (22K gold rate today) की कीमत आज द‍िल्‍ली में 128141 प्रत‍ि 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्‍ट्रीय मार्केट में भी COMEX सोने की कीमत 4584 डॉलर की नई ऊंचाई पर जा पहुंचा है।

मार्केट एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी-

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

मार्केट एक्सपर्ट्स ने जानकारी देते हुए बताया है कि अगर मौजूदा ट्रिगर्स बने रहते हैं तो फिर पीली धातुओं की कीमत जल्द ही 145000 तक जा सकती है। एक्सपर्ट्स ने बताया है कि बार क्लोजिंग बेसिस (Gold Price Latest Update) पर 145000 से ऊपर जाने के बाद MCX सोने के रेट 150000 तक पहुंचने में ज्‍यादा देर नहीं लगने वाली है। हालांकि, उन्होंने ये भी उम्मीद जताई है कि नई तेजी से पहले 145000 के लेवल पर कुछ प्रॉफिट-बुकिंग की जा सकती है।

2025 के बचे हैं सिर्फ तीन सेशन-

चूंकि 2025 में सिर्फ तीन सेशन बचे हुए है। इस वजह से बहुत कुछ अगले ब्रेकआउट पर निर्भर करने वाला है। अगर ब्रेकआउट सोमवार या मंगलवार को होता है, तो फिर 2025 में सोने की कीमतें (Gold Price in 2025) 1.50 लाख तक पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। कुछ हद तक ये चांदी की कीमतों में तेजी पर भी निर्भर करने वाली है क्योंकि आजकल ये सोने की कीमतों में तेजी के लिए एक उत्प्रेरक का काम कर रहा है।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

First published on: December 27, 2025 05:09 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading