बिजनेस

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में आई बंपर तेजी, जान लें 10 ग्राम सोने का रेट

Gold Rate : सोने की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। आज सोने की कीमतों में बंपर तेजी दर्ज की जा रही है। सोने की कीमतों में तेजी आने की वजह से निवेशकों (Gold Investment) को लाभ हो रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं 10 ग्राम सोने का रेट।

HBN News TV-(Gold Price) सोने की कीमतों में गिरावट का दौर अब थम गया है। आज सोने की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। अंतराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों (Gold Rate Hike) में तेजी आई है। एक्सपर्ट्स ने जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में भी सोने की कीमतों में तेजी बरकरार रहने वाली है। खबर में जानिये सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।

आज इस रेट मिल रहा है सोना-

देशभर में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर तेजी (Gold Price Today) देखने को मिल रही है। एक हफ्ते में ही 24 कैरेट सोने की कीमतों में 3770 रुपये की तेजी दर्ज की जा रही है। इसके साथ साथ 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 3450 रुपये तक बढ़ गई है। 14 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (24K gold price) 1,34,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4338.40 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है।

दिल्ली में सोने का रेट-

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें तो ये 1,34,070 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Price in Delhi) पर चल रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,22,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने की कीमत-

फिलहाल की बात करें तो अभी मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (22K Sone ka rate) 1,22,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत देखें तो ये 1,33,910 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

पुणे और बेंगलुरु में सोने का भाव-

पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,33,910 रुपये प्रति 10 ग्राम (10 gram Gold Rate) पर चल रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,22,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर के हिसाब से जानिये सोने का दाम-

दिल्ली
22 कैरेट सोना – 122900
24 कैरेट सोना – 134070

मुंबई
22 कैरेट सोना – 122750
24 कैरेट सोना – 133910

अहमदाबाद
22 कैरेट सोना – 122800
24 कैरेट सोना – 133970

चेन्नई
22 कैरेट सोना – 122750
24 कैरेट सोना – 133910

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

कोलकाता
22 कैरेट सोना – 122750
24 कैरेट सोना – 133910

हैदराबाद
22 कैरेट सोना – 122750
24 कैरेट सोना – 133910

जयपुर
22 कैरेट सोना – 122900
24 कैरेट सोना – 134070

भोपाल
22 कैरेट सोना – 122800
24 कैरेट सोना – 133970

लखनऊ
22 कैरेट सोना – 122900
24 कैरेट सोना – 134070

चंडीगढ़
22 कैरेट सोना – 122900
24 कैरेट सोना – 134070

एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी-

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दर (Interest on Gold ETF) को 0.25 प्रतिशत तक कम कर दिया है। इसके बाद सोने और चांदी में निवेश का सिलसिला बढ़ रहा है। प्रमुख ब्याज दरें कम होने की वजह से बॉन्ड पर यील्ड कम होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसकी वजह से निवेशक सोने-चांदी जैसे सेफ एसेट में निवेश (Gold Silver Price) बढ़ाते हैं। इस साल घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में अब तक 65 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी दर्ज की गई है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें इस साल अब तक लगभग 60 प्रतिशत तक चढ़ चुकी हैं।

चांदी का ये है रेट-

सोने की ही तरह चांदी की कीमतों में भी वीकली बेसिस पर तेजी दर्ज की जा रही है। एक सप्ताह में के अंदर ही चांदी की कीमत में 8000 रुपये तक की तेजी दर्ज की गई है। 14 दिसंबर को इसकी कीमत (Silver Price Today) 1,98,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही है। विदेशी बाजारों में चांदी की हाजिर कीमत 64.57 डॉलर प्रति औंस पर चल रही है।

First published on: December 14, 2025 01:43 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading