Gold Rate Today : 22 नवंबर को सस्ता हुआ सोना, जानिये 18, 22 और 24 कैरेट सोने का रेट
Gold Rate : सोने व चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद से ही सोने में गिरावट का दौर जारी है। अनुमान लगाया जा रहा था कि शादियों का सीजन आते ही सोने में तगड़ा उछाल देखने को मिलेगा। लेकिन आए दिन सोने में गिरावट (Gold Rate Down) आ रही है। अगर आप सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।
HBN News – (Gold Rate Today)। सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। काफी दिनों से सोने में गिरावट आ रही है। बीच में एक दो बार सोना महंगा भी हुआ था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold Rate) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1,23,146 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमतों की बात करें तो यह घटकर 1,51,129 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
दिल्ली में भी सोने (Gold Rate) में गिरावट आई है। आज सोना 1,26,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। चांदी के रेट कम होकर 1,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। MCX पर सोना का वायदा भाव कम होकर 1,22,372 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी की वायदा कीमत (Silver rate Down) गिरावट के साथ 1,52,040 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। आईये नीचे खबर में जानते हैं 18, 22 और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव –
सोने का ताजा भाव –
सोना 24 कैरेट – 1,23,146 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट – 1,22,653 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट – 1,12,802 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट – 92,360 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट – 72,040 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी – 1,51,129 रुपये प्रति किलोग्राम
दिल्ली में 600 रुपये घटे सोने के रेट –
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, कमजोर ग्लोबल ट्रेंड को देखते हुए, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें (Delhi Gold Rate) 600 रुपये कम होकर 1,26,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली कीमती धातु 600 रुपये घटकर 1,25,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
चांदी की कीमतें (Silver Price) भी 2,000 रुपये सस्ती होकर 1,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं है। ग्लोबल लेवल पर, स्पॉट सोना 0.38 प्रतिशत गिरकर USD 4061.91 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी फ्यूचर्स (silver futures) 2.13 प्रतिशत गिरकर USD 49.56 प्रति औंस पर आ गई।
वायदा बाजार में सोने-चांदी का ताजा भाव –
एमसीएक्स (MCX Gold-Silver Rate) में दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 355 रुपये या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,22,372 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 10,453 लॉट के लिए कारोबार हुआ। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई।
दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,111 रुपये या 1.37% की गिरावट के साथ 1,52,040 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 12,907 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.14% की गिरावट के साथ 4,054.46 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का वायदा भाव (Chandi Ka Bhav) लगभग 2% टूटकर 49.34 डॉलर प्रति औंस रहा।
First published on: November 22, 2025 10:50 PM