बिजनेस

Gold Rate Today : अगले 3 महीने कितना महंगा होगा सोना, एक्सपर्ट ने जारी की रिपोर्ट

Gold Rate - देश में शादी का सीजन शुरू होते ही सोने की मांग तेजी से बढ़ गई है। ज्वैलर्स के अनुसार आने वाले महीनों में गोल्ड की कीमतों में और इज़ाफा देखने को मिल सकता है। साल के आखिरी दिनों से लेकर 2026 की शुरुआत तक सोने के दाम नई ऊंचाइयों पर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। आइए नीचे खबर में जान लेते है सोने के ताजा भाव क्या चल रहे हैं-

HBN News Tv – (Gold Rate Today)। भारत में शादी के सीज़न के कारण सोने की मांग में फिर से तेज़ी आई है। ज्वैलर्स का अनुमान है कि आने वाले महीनों में सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी होगी। साल के अंत से लेकर 2026 की शुरुआत तक सोने के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई (gold price hike) छू सकते हैं।

लक्ष्मी डायमंड्स के चेयरमैन और एमडी चेतन मेहता के अनुसार, इस साल निवेश के तौर पर हीरे-जवाहरात की खरीद अधिक हुई है, जबकि गहनों की खुदरा खरीदारी कुछ कम रही। हालांकि, अब शादी का सीजन शुरू होने के कारण ज्वेलरी की मांग में तेजी (Increase in demand for jewellery) से बढ़ोतरी हो रही है।

 

ग्राहकों को इस डिजाइन के ज्यादा पसंद आ रहे गहने –

 

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

दीवाली पर ज्वैलर्स की बिक्री अच्छी रही, लेकिन त्योहार के बाद लगभग 10-15 दिनों तक बाजारों में हल्की मंदी छाई रही। अब फिर से भीड़ बढ़ रही है। मेहता के मुताबिक, दीवाली के समय करीब आधे ग्राहकों ने पुराना सोना बदलकर (old gold changer) नई ज्वैलरी खरीदी। आने वाले महीनों में यह आंकड़ा 20-25% पर स्थिर होने की उम्मीद है। ग्राहक इस बार भारी और मॉडर्न डिज़ाइन (modern design) वाले गहनों को अधिक पसंद कर रहे हैं।

 

सोने की कीमतों में 10-15 प्रतिशत की तेजी –

 

सोने के दाम फेस्टिव सीजन (Gold prices during the festive season) से पहले ही 10-15% बढ़ चुके हैं। एक्सपर्ट मेहता का कहना है कि अगले 2 से 3 महीनों में सोना 10-20 प्रतिशत और महंगा हो सकता है। यह अनुमान लगाता है कि बाजार की वर्तमान स्थिति बनी रही तो, 10 ग्राम सोने की कीमत में 12,000 से 24,000 रुपये तक की वृद्धि हो सकती है, जिससे सोने में तेजी जारी रहने की संभावना है।

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

सोने के साथ-साथ डायमंड ज्वेलरी (diamod jewellery) की मांग भी काफी मजबूत है। छोटे और मिड-वेट हीरों की खरीद बढ़ी है, जो शहरी ग्राहकों में हीरे के गहनों के बढ़ते झुकाव को दर्शाता है। इसी कारण, इस सेगमेंट में लगातार उछाल बना हुआ है।

 

2025 के अंत तक इतने हो जाएंगे सोने के भाव –

 

एक्सपर्ट के अनुसार, 2025 की अंतिम तिमाही और 2026 की शुरुआत निवेशकों के लिए सोने में बेहद महत्वपूर्ण होगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों में बदलाव और सेंट्रल बैंकों की सोने की खरीददारी (Central banks’ gold purchases) आने वाले महीनों में सोने की दिशा निर्धारित करने में मुख्य भूमिका निभाएगी।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

 

First published on: November 19, 2025 03:26 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading