Gold Rate Today : सोने की कीमतों में बंपर तेजी, जानिये 22 और 24 कैरेट सोने का रेट
Gold Rate Today : सोने व चांदी के भाव में काफी दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। त्योहारी सीजन आने पर सोने के रेट सातवें आसमान पर पहुंच गए थे। लेकिन त्योहारी सीजन खत्म होते ही सोने व चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में तगड़ी गिरावट आई है। अब फिर से सोना महंगा होने लगा है। आज सोने और चांदी में जबरदस्त तेजी आई है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं आज का रेट -
HBN News Tv – (Gold Rate Today)। देशभर में सोने-चांदी की कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई है। सोने की बढ़ती कीमतों के चलते हर कोई यह जानना चाहता है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी के रेट कहां तक पहुंचेंगे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू बाजार में सोने (Gold Rate Today) में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां पिछले एक हफ्ते में सोना कभी तेज हुआ है तो कभी धड़ाम से नीचे गिरा है। इसी बीच आज सोने के भाव में 2,050 रुपए की तेजी आई है। आज भोपाल में बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव (Sone Chandi Ka Bhav) में बड़ा बदलाव आया है।
भोपाल में 24 कैरेट गोल्ड का रेट –
आज भोपाल में सोना महंगा (Gold Price Hike) होकर 129,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। जबकी बीते दिन यह 127,490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इस हिसाब से आज सोने में 2050 रुपये की तेजी आई है। वहीं चांदी की कीमतों की बात करें तो आज इसमें भी तेजी देखने को मिल है। आज चांदी का भाव 174,860 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है। वहीं, बीते दिन चांदी का रेट (Silver Rate) 172,630 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था।
एक हफ्ते में सोने-चांदी में बंपर तेजी –
देशभर में पिछले एक हफ्ते में सोने और चांदी की कीमतों (Sone Chandi ka Bhav) में जबरदस्त तेजी आई है जहां सोना 3400 से ज्यादा महंगा हुआ है। वहीं चांदी 13,000 से अधिक महंगी हुई है, जिसके बाद आज यानी 30 नवंबर 2025 को सोना 2,050 रुपए महंगा हुआ है। वहीं, चांदी (Silver Rate Hike) 2240 महंगी हुई है।
भारत में 24 कैरेट सोने का भाव –
24 कैरेट सोने की कीमत – 1,29,640 रुपए प्रति 10 ग्राम
बीते दिन सोने का रेट – 1,27,590 रुपए प्रति 10 ग्राम
भारत में चांदी का ताजा भाव –
आज चांदी की कीमत – 1,75,000 रुपए प्रति 1 किलोग्राम
बीते दिन चांदी का भाव – 172,760 रुपये प्रति किलोग्राम
सोना खरीदते समय इन चीजों पर जरूर दें ध्यान –
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें। हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है। हर कैरेट के हॉलमार्क (Gold Hallmark) अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें। अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें।
First published on: November 30, 2025 02:12 PM