बिजनेस

Gold Rate : सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ा उछाल, जानिये 22, 24 कैरेट के रेट

Gold Rate : सोना-चांदी खरीदारों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल आपको बता दें कि अमेरिकी फेड की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेज उछाल (gold-silver price rise) देखा गया है। सोने के दाम लगातार बढ़ते हुए नए हाई की ओर बढ़ रहे हैं, जबकि चांदी में भी मजबूत तेजी दिखा रही है। आईये जानते हैं सोने-चांदी का भाव

HBN News TV – (Gold Rate Today)। अमेरिकी फेड की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों का असर लगातार दूसरे दिन सोने (delhi gold price) और चांदी की कीमतों पर दिख रहा है। दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड के दाम (24 carat gold price) 10 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़े, जबकि 22 कैरेट गोल्ड भी 10 रुपए महंगा हुआ है।

 

दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड कुल 660 रुपए और 22 कैरेट गोल्ड 610 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज कर चुके हैं। अब वहीं दूसरी ओर चांदी की बात करें तो चांदी में भी तेजी जारी है। एक दिन स्थिर रहने के बाद पिछले दो दिनों में दिल्ली में चांदी के दाम (delhi silver price) 3100 रुपए प्रति किलो बढ़ गए हैं।

 

देश के प्रमुख शहरों के सोने के भाव इस प्रकार है –

 

शहर –    22 कैरट सोना    24 कैरट सोना

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

दिल्ली –   1,19,760 –       1,30,640

मुंबई –     1,19,610 –       1,30,490

कोलकाता – 1,19,610 –    1,30,490

चेन्नई –      1,20,710 –       1,31,680

बेंगलुरु –    1,19,610 –     1,30,490

हैदराबाद –  1,19,610 –    1,30,490

लखनऊ –   1,19,760 –    1,30,640

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

पटना –       1,19,660 –    1,30,540

जयपुर –     1,19,760 –    1,30,640

दूसरे दिन चमकी चांदी-

दिल्ली में चांदी के भाव (Silver prices in Delhi) में प्रति किग्रा 3100 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं। इससे पहले एक दिन चांदी स्थिर थी और उससे पहले लगातार पांच दिनों में प्रति किग्रा चांदी 22000 रुपये महंगी हुई थी।

अगर आज की बात करें तो दिल्ली में चांदी 1,88,100 रुपये प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा 100 रुपये बढ़े हैं। इसके अलावा बाकी प्रमुख महानगरों की बात की जाएं तो मुंबई (Mumbai silver price) और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा 1,96,100 रुपये हैं यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई (silver Rate) में है।

 

पढ़े आगे का रुझान-

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

गोल्डमैन सैक्स के एक सर्वे के मुताबिक, करीब 70% ग्लोबल इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का मानना है कि 2026 में सोने की तेजी जारी रहेगी और इसकी कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकती हैं। 1 दिसंबर को सोने में तगड़ा उछाल (gold price hike) देखने को मिला और यह लगभग 6 हफ्तों के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गया। अमेरिका में ब्याज दरों में कमी की उम्मीदें भी सोने के भाव को मजबूत सपोर्ट दे रही हैं।

 

12 से 14 नवंबर के बीच किए गए सर्वे में 900 से अधिक क्लाइंट्स ने गोल्ड की कीमतों को लेकर अपनी राय दी। इनमें से करीबन 36% का मानना है कि 2026 के अंत तक सोने की कीमत (Gold Rate) प्रति औंस 5,000 डॉलर का स्तर पार कर सकती है। वहीं एक-तिहाई क्लाइंट्स का अनुमान है कि गोल्ड का भाव 4,500 से 5,000 डॉलर प्रति औंस के बीच बना रहेगा।

 

जेपी मॉर्गन ने भी सोने पर अपना आउटलुक पॉजिटिव बताया है और अनुमान जताया है कि अगले साल की आखिरी तिमाही में सोने के दाम (Gold prices) प्रति औंस 5,055 डॉलर तक पहुंच सकते है। वहीं मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि अगले साल के अंत तक सोने का भाव करीब 4,400 डॉलर प्रति औंस रह सकता है। मौजूदा समय में यह लगभग 4,250 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है।

 

First published on: December 02, 2025 10:53 AM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading