Gold Rate : आ गई रिपोर्ट, 2026 में क्या होगा सोने का रेट
Gold Rate : इस साल की तरह सोने की कीमतों में बढ़ोतरी अगले साल भी जारी रह सकती है। दरअसल आपको बता दें कि एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुरक्षित निवेश (investment tips) की बढ़ती मांग, वैश्विक अनिश्चितता और रुपये की कमजोरी जैसे कारक सोने को फिर नई ऊंचाइयों की ओर धकेल सकते हैं। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है आखिर कहां तक पहुंच सकते है सोने के दाम।
HBN News TV – (Gold Rate)। सेफ इन्वेस्टमेंट एसेट के रूप में गोल्ड की चमक इस साल भी बरकरार रही है। भारतीय बाजार में सोना अब तक करीब 67% का जबरदस्त रिटर्न (gold return) दे चुका है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर वैश्विक परिस्थितियां और रुपये-डॉलर की दर लगभग समान बनी रहती है या रुपया कमजोर होता है तो 2026 में सोने की कीमत 5 प्रतिशत से 16 प्रतिशत प्रति 10 ग्राम और चढ़ सकती है।
दिल्ली सर्राफा संघ (Delhi Sarafa Sangh) के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जनवरी को जहां 10 ग्राम गोल्ड की कीमत (Gold Price) 79,390 रुपये थी, वहीं 5 दिसंबर को यह बढ़कर 1,32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई।
इस साल शेयर बाजार ने कितना दिया रिटर्न –
सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में तेज बढ़त की बड़ी वजह सेफ हेवन डिमांड में उछाल, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, और वैश्विक केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है। तुलना करें तो इक्विटी पर रिटर्न काफी कम रहे हैं-निफ्टी 50 TRI ने 3 दिसंबर तक 6.7%, जबकि निफ्टी (Nifty) 500 TRI ने 5.1% रिटर्न दिया। वहीं 10-साल के सरकारी बॉन्ड (government bonds) का यील्ड दिसंबर 2025 की शुरुआत में लगभग 6.53% रहा।
कई कारणों से आई सोने के भाव में तेजी-
मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष (जिंस) राहुल कलंत्री के अनुसार, वैश्विक केंद्रीय बैंकों (global central banks) और संस्थागत निवेशकों की भारी खरीद, अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद, और अनुकूल मौद्रिक नीति की संभावना (monetary policy outlook) ने सोने के दाम बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है। साथ ही, डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने भी भारत में सोने की कीमतों (gold prices) में और इजाफा किया है।
कहां तक पहुंच सकते हैं सोने के दाम-
अगले साल सोने की दिशा पर राहुल कलंत्री का कहना है कि यदि वैश्विक माहौल स्थिर (global environment stable) रहता है या रुपया और कमजोर होता है, तो भारत में सोने की कीमत 1.45 लाख से 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर पार कर सकती है।
वहीं आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स के डायरेक्टर थॉमस स्टीफन ने अनुमान जताया कि आने वाले साल में सोने की कीमत 5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी, क्योंकि जिन कारणों ने इस साल कीमतों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, उनके अगले साल भी जारी रहने की संभावना है।
First published on: December 10, 2025 02:24 PM