बिजनेस

Gold Rate : आ गई रिपोर्ट, आने वाले दिनों में इतना सस्ता होगा सोना

Gold Rate Today : सोने व चांदी की बढ़ती कीमतों ने सभी को चौंका दिया है। इस साल में सोने और चांदी में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है। लेकिन अब पिछले कई दिनों से दोनों कीमती धातुओं के रेट कम होते जा रहे है। आए दिन सोने में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे ग्राहकों में खुशी का माहौल है। अब सवाल यह उठता है कि सोना कितने दिन और सस्ता होगा? हाल ही में एक्सपर्ट ने रिपोर्ट जारी की है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।

HBN News Tv – (Gold Rate)। सोने व चांदी की बढ़ती कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। जनवरी 2025 से ही सोने के भाव में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिली रही थी। लेकिन दिवाली के बाद से सोने में गिरावट का दौर जारी है। चांदी में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। एक्सपर्ट का कहना है कि इस हफ्ते सोने व चांदी की कीमतों (Sone Chandi Rate) में सुधार हो सकता है। लेकिन दोनों कीमती धातुओं में ज्यादा तेजी देखने को नहीं मिलेगी।

 

एक्सपर्ट का मानना है कि निवेशक अब अमेरिका और चीन के खास आर्थिक आंकड़े, फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के बयानों और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में होने वाली ट्रेड टैरिफ (trade tariff) से जुड़ी सुनवाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, निवेशकों ने अब मुनाफा वसूली शुरू कर दी है जिसकी वजह से भी आए दिन सोना टूट रहा है।

सोने पर दिखेगा इन बड़े फैसलों का असर –

JM फाइनेंशियलसर्विसेज़ के उपाध्यक्ष (कमोडिटी और करेंसीरिसर्च) प्रणवमेर ने बताया कि सोने की कीमतें (Gold Rate) फिलहाल संकीर्ण दायरे में चल रही हैं।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

एक तरफ मजबूत डॉलर और कमजोर रिटेल डिमांड इसे ऊपर बढ़ने से रोक रहे हैं, वहीं अमेरिकी आर्थिक अनिश्चितता और सरकारी शटडाउन ने गिरावट को सीमित रखे हुए है। उन्होंने कहा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में ट्रम्प के व्यापार शुल्कों की वैधता पर होने वाली सुनवाई से सोने में अस्थिरता (volatility) बढ़ सकती है।

घरेलू बाजार में सोने का हाल –

मल्टीकमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Rate) पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव पिछले हफ्ते 165 यानी 0.14 प्रतिशत से कम होकर 1,21,067 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई है। एंजल वन के प्रथमेशमल्ल्या के अनुसार, ‘मल्टीकमोडिटी एक्सचेंज गोल्ड 1,17,000 से 1,22,000 के बीच ट्रेड कर रहा है।

कमजोर अमेरिकी जॉबडेटा, सेफहेवनडिमांड, रेट कट की उम्मीदें और केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीद निकट भविष्य में सोने को सहारा दे रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 2025 में सोना (Sone Ka Bhav) 1979 के बाद अपनी सबसे बड़ी वार्षिक बढ़त दर्ज करने की राह पर है।

 

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट –

 

कॉमेक्स (Comex Gold rate) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना हफ़्ते के दौरान $13.3 (0.33%) बढ़कर $4,009.8 प्रति औंस पर क्लोज हुआ। एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिसर्च एनालि स्टरिया सिंह ने बताया, सोना $4,000 के आस-पास स्थिर है। फेड की नीतियों को लेकर मिले-जुले संकेत और अमेरिकी शटडाउन के कारण आधिकारिक मुद्रास्फीति डेटा की कमी से बाज़ार थोड़ा अनिश्चित है।

हालांकि सोना अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर $4,390 से करीब 10 प्रतिशत नीचे है, लेकिन फिर भी इस साल अब तक यह 50 प्रतिशत से अधिक महंगा हुआ है। यह 1979 के बाद सबसे मजबूत सालाना प्रदर्शन है।

रिया सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रेटकट्स, केंद्रीय बैंकों (central banks) की 600 टन से ज़्यादा सोने की ख़रीद और ETF में लगातार इनफ्लो ने कीमतों को मजबूती दी है, हालांकि अक्टूबर के अंत में कुछ हफ्तों में निवेशकों ने मुनाफ़ा वसूला जिससे ETF से आउटफ्लो देखा गया।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

सोने के साथ गिरी चांदी –

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है MCX पर दिसंबर वायदा 559 (0.38%) गिरकर 1,47,728 प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ है, जबकि कॉमेक्स (Comex) पर चांदी $48.14 प्रति औंस रही है।

रिया सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चांदी (Silver Price) $48 के ऊपर टिकी हुई है। अमेरिकी शटडाउन और फेड नीति में बदलाव की उम्मीदों के बीच सेफ हेवन डिमांड ने इसे सहारा दिया है। JM फाइनेंशियल के प्रणवमेर का कहना है कि 1,50,000 से 1,51,000 प्रति किलोग्राम के नीचे चांदी (Chandi ka bhav) की चाल अभी सुधारात्मक बनी हुई है, जबकि नीचे 1,39,300 से 1,38,000 के स्तर पर मजबूत सपोर्ट है।

 

First published on: November 09, 2025 07:19 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading