बिजनेस

Gold Rate : अगले साल इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Rate : सोने की कीमतों में लगातार तेजी आ रही है। पिछले दिनों इसकी कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन अब कई दिनों से सोने के दाम चढ़ते ही जा रहे हैं। सोने की बढ़ती कीमतों को लेकर निवेशकों और खरीदारों के मन में एक ही सवाल आ रहा है कि आने वाले दिनों में इसके रेट कहां तक जाएंगे।

HBN News Tv (Gold Rate)। सोने के भाव हाई स्पीड से दौड़ रहे हैं। आए दिन गोल्ड की रेट (Sone Ka Bhav) नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहे हैं। वैश्विक अनिश्चिता और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर लगातार सोने और चांदी में पैसा लगा रहे हैं

,जिसकी वजह से इसकी डिमांड बड़ी है और भाव सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। अब आने वाले कुछ ही दिनों में त्योहारों और शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। इसके बाद सोने की डिमांड बढ़ने से किसके रेट और भी बढ़ सकते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है क्या आने वाले दिनों में सोना महंगा होगा या फिर सस्ता?

 

प्रेशियस मेटल रिसर्च के एनालिटिक्स मानव मोदी के मुताबिक, पिछले 1 साल में सोने ने लगभग 40 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। वहीं, चांदी की कीमत (Silver Rate) साल दर बढ़ती ही जा रहे हैं। उनका कहना है कि मौजूदा समय में सोने ने जबरदस्त प्रदर्शन दिया है। भविष्य में सोने की कीमतों में इतनी ही तेजी बरकरार रहे यह कहना मुश्किल है। ऐसे में निवेशकों को सावधान रहने की जरूरत है।

 

 

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

फिलहाल, निवेशकों की नजर अमेरिका के फेडरल रिजर्व की अगली मीटिंग और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्रैफिक पॉलिसीज पर है। संभावना है कि अगर इस महीने में फेड दरों में कटौती की जाती है तो सोने की कीमतों (GOld Price Today) को सपोर्ट मिलेगा और यह और महंगा हो जाएगा। हालांकि, अगर अमेरिका लेबर मार्केट के आंकड़े मजबूत आते हैं तो सोने की कीमतों में गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

 

निवेशक जान लें ये जरूरी बात –

 

एक्सपर्ट मानव मोदी का कहना है कि जिन निवेशको ने पहले सोने को होल्ड किया हुआ है। वह अब बिना किसी डर के मुनाफा बुक कर सकते हैं और जैसे ही सोने की कीमतों (Gold Price) में गिरावट आती है दोबारा से एंट्री ले सकते हैं। वहीं, अभी नए खरीदारों को धैर्य बनाए रखने की जरूरत है, जैसे ही सोने में गिरावट आती है उन्हें खरीदारी के लिए तैयार रहना चाहिए।

उनके मुताबिक,1,03,500 से 1,0,3000 रुपये प्रति 10 ग्राम सोना खरीदने के लिए सही है। वहीं, ऊपर के टारगेट की बात करें तो 1,0,8000 से 1 लाख 9 हजार तक जा सकता है। बताए गए आंकड़ों के अनुसार अगर आप सोने (sone ka Bhav) में एंट्री लेते हैं और समय पर मुनाफा बुक करते हैं तो बिना किसी घाटे में जाए प्रॉफिट बुक कर सकते हैं।

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

 

सोना खरीदना कब रहेगा सही?

 

मौजूदा समय में सोने की कीमतों (Gold Rate) में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में घर, परिवार और त्योहार, शादी के लिए सोना खरीदने वालों के लिए यह समय काफी रिस्क भरा हो सकता है। ज्वेलर्स का कहना है कि लगातार सोने की डिमांड बनी हुई है और कीमतें बढ़ती जा रही हैं। विशेषज्ञों ने राय दी है कि अगर मौजूदा स्तर से सोना 1000 से 1500 रुपए नीचे आता है तो सोना खरीदना फायदेमंद रहेगा।

 

आने वाले दिनों में सोना महंगा होगा या सस्त?

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

 

फिलहाल, अनुमान लगाया जा रहा है कि फेड दरों में कटौती की जाएगी, अगर इन दरों का रुख उल्टा होता है तो सोने की कीमतों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। यदि लेबर मार्केट मजबूत दिखा तो सोने में गिरावट आएगी और निवेशकों को थोड़ा घाट झेलना पड़ सकता है। सोने के पिछले आंकड़ों को देखें तो लगातार सोना आपट्रेड में है ऐसे में निवेशकों के लिए फायदेमंद हो सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि जिस तरह से सोने (Sone Ka Bhav) में लगातार तेजी आ रही है अगले साल इसमें तगड़ा उछला देखने को मिल सकता है, क्योंकि कुछ ही दिनों में त्यौहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में सोने की डिमांड बढ़ेगी।

First published on: September 03, 2025 06:16 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading