Gold Rate : आ गई नई रिपोर्ट, 2030 तक इतना हो जाएगा 10 ग्राम सोने की कीमत
Gold Rate : सोने की कीमतों में इस साल की शुरूआत से ही तगड़ी तेजी देखने को मिल रही है। आए दिन सोने के रेट नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। साल 2025 में सोने ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। सोने की बढ़ती कीमतों को देखते हुए एक्सपर्ट ने एक अनुमान लगाया है कि साल 2030 तक सोने का रेट कहां तक पहुंच जाएगा। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।
HBN News TV – (Gold Rate)। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत (gold demand) 100 रुपये की बढ़त के साथ 98,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। हाल के दिनों में गोल्ड रेट में लगातार मजबूती देखी जा रही है। इसी बीच, एक अहम अनुमान सामने आया है जिसमें दावा (safe investment gold) किया गया है कि अगले पांच वर्षों में सोना 8,900 डॉलर, यानी करीब 7,55,600 रुपये तक जा सकता है। यह अनुमान लिकटेंस्टीन की निवेश और एसेट मैनेजमेंट फर्म इंक्रीमेंटम द्वारा जारी ‘गोल्ड वी ट्रस्ट रिपोर्ट 2025’ में किया गया है।
सोने की कीमत 4,800 से बढ़कर 8,900 डॉलर तक पहुंचने का अनुमान –
रिपोर्ट के अनुसार सोना लंबे समय तक तेजी के रुझान में बना (gold price analysis) रहने की संभावना है। मध्यम अवधि में इसकी कीमत 4000 से 5000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। वहीं, वर्ष 2030 तक सोने की कीमत 8,900 अमेरिकी डॉलर तक जाने का अनुमान है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि महंगाई के बढ़ते दौर में पीली धातु 8,900 डॉलर तक पहुंचने की क्षमता रखती है। विशेषज्ञों के अनुसार 4,800 से 8,900 डॉलर तक का पूर्वानुमान इस बात पर निर्भर करता है कि आने वाले पांच वर्षों में महंगाई का रुख, मौद्रिक नीति और भू-राजनीतिक परिस्थितियां (geopolitical circumstances) सोने की कीमतों पर किस तरह असर डालती हैं।
निवेशकों को ध्यान देने की जरूरत –
रिपोर्ट में कहा गया है कि सोने की कीमतों में तेजी सिर्फ अस्थायी नहीं है, बल्कि यह दीर्घकालिक रुझान हो सकता है। इसलिए निवेशकों को इस पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है। साथ ही, रिपोर्ट में चेतावनी भी दी गई है कि सोने की कीमतों में समय-समय पर उतार-चढ़ाव आ सकता है, क्योंकि यह निवेश अकसर तेजी और मंदी दोनों का अनुभव करता है।
इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि वैश्विक बाजार (global market) और पारिवारिक कार्यालय अपने पोर्टफोलियो में सोने और कीमती धातुओं को बहुत कम अहमियत देते हैं। वे अपनी पूंजी का केवल 1 प्रतिशत ही इसमें निवेश करते हैं। इसकी तुलना में वे प्राइवेट इक्विटी, रियल एस्टेट (जमीन-जायदाद) और यहां तक कि नकद को भी ज्यादा पसंद किया जाता है।
सोने को लेकर अलग-अलग भविष्यवाणी-
हाल ही में, गल्फ न्यूज ने भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश विकल्प मान रहे हैं। इसके अलावा, जेपी मॉर्गन ने भविष्यवाणी की है कि 2029 तक सोने की कीमतें 6,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं, जिससे कीमतों में लगभग 80% की बढ़ोतरी दर्ज होगी और पीली धातु को मजबूती मिलेगी।
इस साल जनवरी से अप्रैल के बीच सोने की कीमतों में तेज उछाल देखा गया, जिसमें लगभग 25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, वैश्विक व्यापारिक तनावों (global trade tensions) के बीच अप्रैल के बाद से सोने की कीमतों में गिरावट का रुझान देखा गया है।
First published on: November 25, 2025 03:27 PM