Gold Rate : इस शहर में 84 हजार प्रति 10 ग्राम से भी सस्ता मिल रहा सोना, कम पैसों में बन जाएगी गोल्ड ज्वेलरी
Gold Rate :सोने की कीमत 1 लाख प्रति 10 ग्राम के ऊपर कारोबार कर रही हैं। इसकी कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने सभी को चौंका दिया है। अगर आप सोने के गहने बनवाना चाहते हैं तो इस शहर में 84,000 से भी सस्ता सोना (Gold Rate Down) खरीद सकते हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं।
HBN News Tv (Gold Rate) : सोने की बढ़ती कीमतें ने आज हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। यह एक महंगी धातु है जिसे हर कोई खरीदना चाहता है। लेकिन सोने में नॉनस्टॉप बढ़ोतरी के चलते हर किसी के लिए खरीदना संभव नहीं है। आज इसकी कीमतें 1,10,000 प्रति 10 ग्राम के पार जा चुकी है। लेकिन, एक शहर ऐसा है जहां से आप 84 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से कम में सोना (Sone ka Bhav) खरीद सकते हैं। कुछ ही दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में अगर आप गोल्ड ज्वेलरी बनवाना चाहते हैं तो आपके लिए अब एक सुनहरा मौका है। इस शहर से सोना खरीदकर आभूषण बनवा सकते हैं। चलिए जानते हैं –
75 हजार मिलने वाला सोना 1 लाख के पार –
सोने के भाव (Sone Ka Bhav) में जनवरी 2025 से ही जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस साल में गोल्ड सबसे ज्यादा महंगा हुआ है। 2025 की पहली छमाही में सोने ने लगभग 34% का रिटर्न दिया है। जनवरी महीने में 75,000 प्रति तोला मिलने वाला सोना (Gold Price) अब 1,10,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर जा पहुंचा है। लेकिन, अब इसकी कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। दरअसल, लगातार महंगा हो रहा सोना अचानक सस्ता हो गया है।
इस शहर में सस्ता बिक रहा सोना –
आज यानी 13 सितंबर को देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (Delhi Gold rate) 1,11,463 रुपए प्रति 10 ग्राम रिकॉर्ड किया गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,02,183 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 18 कैरेट सोने का भाव सिर्फ 83,520 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
बता दें कि 24 कैरेट सोना (24 carat gold rate) सबसे ज्यादा शुद्ध होता है। सोने के आभूषण बनाने के लिए 22, 18, 14 और 16 कैरेट को इस्तेमाल में लिया जाता है। दरअसल, 24 कैरेट सोना काफी ज्यादा नरम होता है ऐसे में इसके आभूषण टूटने का खतरा रहता है। जिसके चलते 24 कैरेट गोल्ड इन्वेस्टमेंट के लिए फायदेमंद विकल्प माना जाता है। इसके अलावा 24 कैरेट की बजाय 18 कैरेट में ज्वेलरी बनवाने पर पैसों की बचत होती है। दरअसल, इस समय 24 कैरेट सोने की रेट (Gold rate) हाई लेवल पर चल रहे हैं। वहीं 18 कैरेट सोना 84,000 प्रति 10 ग्राम से भी सस्ता बिक रहा है।
18 कैरे सोने की ज्वेलरी बनाने में मिलाई जाती हैं ये धातु –
जानकारी के लिए बता दें कि सोने के आभूषण बनाने के लिए सबसे ज्यादा 18 कैरेट सोने (18 carat gold jewellery) का उपयोग किया जाता है, क्योंकि यह काफी मजबूत होता है खासकर हीरे और रत्न वाली ज्वेलरी बनाने में 18 कैरेट सोना चुना जाता है। इस ज्वेलरी में 18 कैरेट सोना करीब 75% सोना बाकी 25% अन्य मिश्रित धातु में जैसे तांबा, चांदी, जिंक आदि को मिलाकर बनता है।
18 कैरेट सोने से बनने वाली ज्वेलरी –
18 कैरेट सोने (18 carat gold) से कई ज्वेलरी बनाई जाती है, जैसे झुमके, हार, कंगन, अंगूठी और जड़ाऊ ज्वेलरी समेत कई मजबूत और खूबसूरत ज्वेलरी बन सकती हैं। 24 और 22 कैरेट सोने की तुलना में इसकी ज्वेलरी काफी सस्ती भी होती है। अगर आज के समय में सोने की बढ़ती कीमतों के चलते आभूषण नहीं खरीद पा रहे हैं तो 18 कैरेट गोल्ड आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है।
First published on: September 13, 2025 06:36 PM