बिजनेस

Gold Rate in 2026 : सोने की कीमतों में तगड़ा उछाल, 2026 तक इतने हो जाएंगे दाम

Gold Rate : सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है। पिछले काफी समय से सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही थी, आने वाले दिनों में भी सोने की कीमतों (Sone ki kemat) में तेजी का दौर बना रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं 2026 तक सोने का कितना रेट हो जाएगा।

HBN News TV-(Gold Price Today) लगातार गिर रही सोने की कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। आज सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। सोने की कीमतों में तेजी आने की वजह से निवेशकों (Gold Price today) को काफी लाभ हो रहा है। आने वाले दिनो में तेजी का ये दौर बना रहने वाला है। खबर में जानिये आने वाले दिनों में सोने की कीमत कितनी होने वाली है।

लगातार चमक रहा है सोना-

सेफ इंवेस्टमेंट ऐसेट के रूप में सोने की चमक (Latest Gold Rates) लगातार बढ़ती चली जा रही है। इस साल भारतीय बाजार में इसने अभी तक लगभग 67 प्रतिशत का रिटर्न दे दिया है। एक्सपर्ट्स ने बताया है कि अगर वैश्विक परिस्थितियां और रुपये-डॉलर (Gold Rate) की दर लगभग समान बनी रहती है या रुपया कमजोर होता है तो 2026 में सोने की कीमत 5 प्रतिशत से 16 प्रतिशत प्रति 10 ग्राम और चढ़ने वाली है। इस साल 1 जनवरी को दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत (10 gram Gold Price) 79,390 रुपये थी जो पिछले शुक्रवार, 5 दिसंबर को 1,32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

सोने की कीमतों में तेजी की वजह-

सोने की कीमतों में तेजी से हो रही बढ़ौतरी (Sone ka rate) की मुख्य वजह सुरक्षित निवेश की मांग में लगातार बढ़ोतरी, भू-राजनीतिक तनाव और दुनिया के बड़े केंद्रीय बैंकों के ब्याज दर घटाने की उम्मीद लगाई जा रही है। अगर इक्विटी शेयर पर रिटर्न देखा जाता है तो फिर निफ्टी 50 टीआरआई (Gold Rate Hike) और निफ्टी 500 टीआरआई ने 3 दिसंबर तक क्रमशः 6.7 प्रतिशत और 5.1 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 10 साल के सरकारी बॉन्ड का प्रतिफल दिसंबर 2025 की शुरुआत में लगभग 6.53 प्रतिशत तक का रहने वाला है।

एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी-

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

सोने की कीमत में आई तेजी के कारणों के बारे में पूछे जाने पर एक्सपर्ट ने बताया कि, ‘‘वैश्विक केंद्रीय बैंकों और संस्थागत निवेशकों द्वारा बड़े पैमाने पर सोने की खरीद के अलावा अमेरिका में ब्याज दरों (Gold Rate Hike reason) में कटौती की उम्मीद लगाई जा रही है। अनुकूल मौद्रिक नीति की संभावनाएं भी सोने की बढ़ती कीमतों का एक महत्वपूर्ण कारक बन रही हैं। इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने भारत में सोने की कीमतों (Gold Price Today) में और इजाफा दर्ज किया जा सकता है।

अगले साल इतनी होगी सोने की कीमत-

अगले साल सोने की कीमत के बारे में बात करें तो अगर वैश्विक परिस्थितियां और रुपये-डॉलर दर लगभग समान बनी रहती है या रुपया कमजोर हो जाता है, तो फिर भारत में सोने की कीमत (Gold Price) 1.45 लाख से 1.55 लाख रुपये को पार कर सकती है। अन्य एक्सपर्ट्स ने बताया कि आने वाले साल में सोने की कीमत 5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक बढ़ौतरी दर्ज की जाने वाली है। जिन कारणों ने इस साल कीमतों (Gold Rate in 2026) को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, उनके अगले साल भी जारी रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

First published on: December 08, 2025 08:19 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading