Gold Rate Hike : सोने की कीमत बढ़ने की यह है असली वजह, आ गई रिपोर्ट
Gold Rate Hike : इस साल सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली है। विशेषज्ञों की रिपोर्ट सामने आने के बाद निवेशकों और बाजार के जानकारों (Market experts) की निगाहें अब इस जानकारी पर टिकी हुई हैं। आपको बता दें कि रिपोर्ट से जुड़े आंकड़े और विश्लेषण इस बार सोने के बाजार में संभावित रुझानों को स्पष्ट कर सकते हैं... ऐसे में इस रिपोर्ट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें-
HBN News, TV – (Gold Rates) हफ्ते के दूसरे दिन सोने और चांदी के भाव में 1% से अधिक तेजी देखी गई, और दोनों धातुएं अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गईं। इसका मुख्य कारण दुनिया में बढ़ता तनाव, विशेषकर अमेरिका और वेनेजुएला के बीच विवाद (Dispute between the US and Venezuela), माना जा रहा है, जिससे निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोना और चांदी खरीद रहे हैं।
MCX पर फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 1.2% बढ़कर रिकॉर्ड 1,38,381 रुपए प्रति 10 ग्राम पर-
एमसीएक्स (MCX Gold Price) पर फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 1.2% बढ़कर 1,38,381 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। दोपहर लगभग 12:51 बजे, यह 1,588 रुपए यानी 1.16% की तेजी के साथ 1,38,332 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, भाव 2,16,596 रुपये प्रति किलो तक पहुंचा-
चांदी की कीमत (silver price) 1.7% बढ़कर 2,16,596 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक यह 2,547 रुपये यानी 1.20% की तेजी के साथ 2,15,419 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। सत्र के दौरान डॉलर इंडेक्स में लगभग 0.20% की गिरावट आई, जिससे डॉलर कमजोर होकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी (International market gold and silver prices) अन्य मुद्राओं में सस्ता हो गया और मांग में तेजी देखने को मिली।
विशेषज्ञों का अनुमान: अमेरिका-वेनेजुएला तनाव से सोना और चांदी की कीमतों में मजबूती-
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ता तनाव वैश्विक अनिश्चितता को बढ़ा रहा है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती (Gold and silver prices strengthen) आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महीने अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने वेनेजुएला का तेल ले जा रहे एक सुपर टैंकर को जब्त किया। इसके अलावा, सप्ताहांत में वेनेजुएला से जुड़े दो और जहाजों को रोकने की कोशिश की गई, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया।
राहुल कलंत्री: छुट्टियों और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोना-चांदी की मांग बढ़ी –
मेहता इक्विटीज के कमोडिटीज उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव (geopolitical tensions) बढ़ने के बीच छुट्टियों के चलते छोटे हुए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत में ही सुरक्षित निवेश की ओर रुझान देखने को मिल रहा है, जिससे सोने और चांदी की मांग बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका-वेनेजुएला तनाव (US-Venezuela tensions) के अलावा रूस के एक सेना अधिकारी की बम धमाके में मौत जैसी घटनाओं ने भी दुनिया में डर और अनिश्चितता बढ़ाई, जिससे कीमती धातुएं मजबूत हुईं।
अमेरिका में महंगाई और जापान की बैठक से मिली सहारा, सोना-चांदी के भाव मजबूत-
अमेरिका में महंगाई कम होने और जापान के केंद्रीय बैंक (japan central bank) की बैठक से कोई बड़ा झटका न मिलने के कारण सोना और चांदी के भाव को भी सहारा मिला। विशेषज्ञों के अनुसार, सोने को 1,34,710 से 1,35,550 रुपए के बीच समर्थन मिल सकता है, जबकि रुकावट का स्तर 1,37,650 से 1,38,470 रुपए के बीच है। चांदी को 2,10,280 से 2,11,150 रुपए के बीच समर्थन मिल रहा है, जबकि रुकावट का स्तर 2,13,810 से 2,14,970 रुपए के बीच बताया गया है।
केंद्रीय बैंकों की खरीद, अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती और ETF निवेश ने सोना-चांदी के भाव बढ़ाए-
केंद्रीय बैंकों की ज्यादा खरीद, अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती (US interest rate cuts) की उम्मीद, अमेरिकी टैक्स को लेकर चिंता, अंतरराष्ट्रीय तनाव और गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में मजबूत निवेश (Strong investment in gold-silver ETFs) ने इस वर्ष सोने और चांदी के भाव को बढ़ावा दिया। घरेलू हाजिर सोने की कीमतों में इस साल अब तक करीब 76% और अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 70% की बढ़ोतरी हुई है, जो 1979 के बाद का सबसे अच्छा साल माना जा रहा है। वहीं, चांदी की कीमतों (silver price hike) में देश और विदेश दोनों जगह लगभग 140% की बढ़त दर्ज की गई है।
First published on: December 24, 2025 03:18 PM