बिजनेस

Gold Rate Hike : सोने में 3820 रुपये की तेजी, दीवाली तक हो जाएंगे इतने रेट

Gold Rate Hike : सोने की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं पिछले काफी दिनों से इसमें लगातार जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। देश भर में सोने की बढ़ती कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई है। हर किसी के दिमाग में यह सवाल है कि आने वाले दिनों में सोना कितना महंगा होगा। हाल ही में एक्सपर्ट ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि दीवाली तक सोने के रेट कितनी हो जाएंगें चलिए जानते हैं -

HBN News Tv – (Gold Rate Hike) सोने के दाम में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। इसमें आ रही तेजी के पीछे कई महत्वपूर्ण कारक हैं जिनकी वजह से यह लगातार महंगा होता जा रहा है। सोने की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के पसीने छूड़ा दिए हैं। फिलहाल सोना इतना महंगा हो चुका है कि आम आदमी के लिए एक तोला सोना खरीदना महंगा हो गया है।

पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल (2025) में सोने ने पहली छमाही में लगभग 34 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। जनवरी 2025 में 75 हजार रुपये तोले मिलने वाला सोना अब 1 लाख से पार जा पहुंचा है और इसकी कीमतों में बढ़ौतरी को दौर अभी भी जारी है। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि आने वाले समय में सोना कितना महंगा होगा।

 

अगर आप इन दिनों में सोना व चांदी (Sone Chandi Ka Bhav) खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह सही मौका साबित हो सकता है। क्योंकि आने वाले दिनों में त्याहौरों और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में गोल्ड (GOld Rate) की डिमांड बढ़ने से इसकी कीमतें सातवें आसमान पर पहुंच सकती हैं। चलिए जानते हैं सोने व चांदी का लेटेस्ट रेट –

 

सोने में 3820 रुपये की तेजी –

 

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

 

सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतें (Gold Rate Hike) सातवें आसमान पर जा पहुंची है। पिछले 6 दिनों में सराफा बाजार में सोना 3820 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। आज यानी 1 सितंबर को भी सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज सोना 1255 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। वहीं, मेरठ और वाराणसी में सोने की कीमतों की बात करें तो यहां भी तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

 

24 कैरेट गोल्ड का रेट – 

 

 

वाराणसी के सर्राफा बाजार में आज यानी 1 सितंबर को 24 कैरेट गोल्ड के रेट (24 carat gold rate) में 930 रुपये की तेजी देखी गई है, जिसके बाद यह महंगा होकर 1,06,030 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। वहीं, 31 अगस्त को सोने की कीमत 1,05,100 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, लखनऊ में आज सोना (gold Rate Hike) 1255 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 1,07,885 रुपये पर जा पहुंचा है। मेरठ के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतें बढ़ी हैं। मेरठ में 24 कैरेट सोने में भी तेजी आई है। 24 कैरेट गोल्ड के रेट 1, 7895 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं।

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

 

22 कैरेट सोने का ताजा भाव – 

 

वाराणसी के सर्राफा बाजार में भी 22 कैरेट सोने (22 carat gold rate) में तेजी आई है। 22 कैरेट सोना 850 रुपए महंगा होकर 97,200 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले 31 अगस्त को सोने का भाव 96,350 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं, सर्राफा बाजार में 1 सितंबर को 18 कैरेट सोना 690 रुपये महंगा होकर 79,530 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

 

चांदी में 5 हजार रुपये की तेजी – 

 

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

 

सोने की तरह चांदी की कीमतें (Silver Rate) भी सातवें आसमान पर जा पहुंची हैं। आज चांदी ने लंबी छलांग लगाई है। चांदी आज 5000 महंगी होकर 1 लाख 26 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। वहीं, 31 अगस्त को चांदी की कीमत 1,21,000 प्रति किलोग्राम पर थी।

 

दीवाली पर कितना महंगा हो जाएगा सोना? 

 

वाराणसी सराफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सराफा ने बताया है कि 26 अगस्त से लगातार सराफा बाजार में गोल्ड की कीमतों (Gold Latest Rate) में तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। लगातार सोने में आई तेजी के कारण यह हाई लेवल पर जा पहुंचा है। सोने ने अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि जिस तरह सोने की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं दिवाली तक इसके दाम 1,20,000 प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचेंगे।

First published on: September 01, 2025 08:44 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading