Gold Rate : गुड न्यूज… 77 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से सस्ता मिल रहा सोना
Gold Rate : सोने की कीमतों में साल की शुरूआत से ही रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। गोल्ड की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। अब कुछ ही दिनों में त्यौहारों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो फिलहाल सोना 77 हजार रुपये से भी सस्ता मिल उपलब्ध है। चलिए जानते हैं गोल्ड के लेटेस्ट रेट -
HBN News Tv – (Gold Rate)। सोने-चांदी की कीमतों में आए दिन उतार चढाव देखने को मिल रहा है। पिछले काफी समय से जहां एक ओर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही थी। वहीं अब एक बार फिर से सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। सोने की कीमत (Gold Price) में उछाल आने की वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है। वहीं, अब कुछ ही दिनों में त्यौहारों का सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में जैसे ही सोने की मांग बढ़ेगी। इसकी कीमतें सातवें आसमान पर जा पहुंचेंगी।
अगर आप इन दिनों में सोने के आभूषण (gold jewelery) खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर यह है कि जहां सोना 1 लाख रुपये प्रति दस ग्राम से उपर बिक रहा है। वहीं, आपको 77 हजार रुपये से भी सस्ता सोना उपलब्ध हो जाएगा। चलिए जानते हैं खबर में विस्तार से –
सोना-चांदी के दाम (Sone Chandi Ka Bhav) इन दिनों रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। आज यानी 31 अगस्त 2025 को देशभर में सोने के भाव 7वें आसमान पर नजर आ रहे हैं, वहीं चांदी ने भी खरीददारों को चौंका दिया है। दिल्ली समेत प्रमुख शहरों में 24 कैरेट गोल्ड के रेट 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से उपर पहुंच गए हैं। ऐसे में सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों को लाभ पहुंचाया है। सोने की कीमतों में तेजी आने की वजह के बारे में बात करें तो ये बढ़ती मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार की वजह से उछल रहा है।
77 से कम में मिल रहा 10 ग्राम सोना –
वहीं, सोना 77 हजार से भी सस्ता मिल रहा है। दरअसल, आज 18 कैरेट सोना (18 carat gold rate) 76,791 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। अगर सोना खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट कम है तो 22 और 24 कैरेट वाले की जगह आपके पास 18 कैरेट गोल्ड का ऑपशन भी है। सोने की कीमतें कैरेट और प्योरिटी के आधार पर होती है। कम कैरेट वाला सोना सस्ता होता है।
चांदी का लेटेस्ट रेट –
ट्रंप के टैरिफ वार (tariff) का प्रभाव सोना-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) पर सबसे ज्यादा पड़ रहा है। भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने से रुपए में कमजोरी आई है। इसके अलावा स्टॉकिस्टों की लगातार खरीदारी भी की जा रही है। इन दोनों प्रमुख कारणों की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। बाजार में आरटीजीएस (RTGS) पर सोना 1250 रुपए महंगा होकर 1,06250 रुपए दस ग्राम व चांदी 2000 रुपए उछलकर 1,22000 रुपए किलो के स्तर पहुंची है।
इस वजह से उछली सोने और चांदी की कीमत-
ट्रंप की ओर से अमरीकी केंद्रीय बैंक पेन्डरल रिजर्व की गवर्नर की संभावित बर्खास्तगी और भारतीय उत्पादों पर भारी टैरिफ (Tariff News) की घोषणा की वजह से सोने की कीमत (Gold Price) में बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। इसके अलावा राजनीतिक अनिश्चितता की वजह से सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी बढ़ गई है। फेडरल रिजर्व पर राजनीतिक दबाव के कारण ब्याज दरों में कटौती में तेजी आने की संभावना है।
अगस्त में सोने-चांदी में की कीमतों में आया उछाल-
1 अगस्त को सोने की कीमत (Gold Rate) 1,00600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी। वहीं, चांदी की कीमत (Silver Rate) 1,11,700 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी। इसके बाद 7 अगस्त को सोना 1,03,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा था और 1,17,000 रुपये पर था। 28 अगस्त को सोना 1,04,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,20,000 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा था। 30 अगस्त को सोने की कीमत 1,06,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,22,000 रुपये किलो के हिसाब से बिक रही है।
भोपाल में 22 कैरट सोने की कीमत-
1 ग्राम सोने की कीमत (Bhopal gold rate) 9,625 रुपए, 8 ग्राम सोने की कीमत 77,000 रुपए, 10 ग्राम सोने का रेट 94,250 रुपए, 100 ग्राम सोने की कीमत 9,62,500 रुपए रही है।
भोपाल में 24 कैरट सोने की कीमत-
भोपाल में 1 ग्राम सोने का रेट 10,500 रुपए है वहीं, 8 ग्राम सोना 84,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और 10 ग्राम सोने के रेट 1,05,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
इंदौर में 22 कैरट सोने का रेट-
1 ग्राम सोने की कीमत 9,625 रुपए, 8 ग्राम सोने की कीमत 77,000 रुपए, 10 ग्राम सोने की कीमत 94,250 रुपए रही है।
इंदैर में 24 कैरट सोने की कीमत-
इंदैर में 24 कैरट वाले 1 ग्राम सोने का भाव (Indore gold price) 10,500 रुपए, 8 ग्राम सोने का भाव 84,000 रुपए, 10 ग्राम सोने का भाव 1,05,000 रुपए रहा है।
भोपाल में चांदी की कीमत-
भोपाल में 1 ग्राम चांदी का भाव (Bhopal silver price) 125 रुपए रहा है वहीं, 8 ग्राम – 1,000 रुपए और 10 ग्राम – 1,250 रुपए रही है।
इंदौर में चांदी की कीमत-
इंदौर में 1 ग्राम चांदी का भाव (Indore Silver Price) 125 रुपए रहा है वहीं, 8 ग्राम का रेट 1,000 रुपए और 10 ग्राम 1,250 रुपए बिक रही है।
First published on: August 31, 2025 08:36 PM