Gold Rate : आने वाले दिनों में सोना महंगा होगा सा सस्ता, आ गई रिपोर्ट
Gold Rate : सोने की बढ़ती कीमतों ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। एक ओर जहां सोना खरीदारों की चिंता बढ़ रही है तो वहीं निवेशकों में खुशी की लहर है, लेकिन सोने के भाव में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में सोना खरीदार और निवेशक यह जानना चाहते हैं कि आने वाले दिनों में सोना कहां तक जाएगा। इसको लेकर हाल ही में नई रिपोर्ट सामने आई है चलि जातने हैं -
HBN News Tv – (Gold Price)। सोने की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। इस साल 2025 में सोने ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। पिछले एक दश्क के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो सोने में इस साल की पहली छमाही में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली है। पहली छमाही में सोने ने लगभग 34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
आने वाले दिनों में कहां जाएंगा सोना?
सोने की बढ़ती कीमतों (Gold Rate Hike) की वजह से सोना खरीदारों और निवेशकों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं हर कोई यह जानना चाहता है कि आने वाले दिनों में सोना कहां जाएगा। अनुमान है कि सितंबर में अमेरिका के फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें कम की जाती है तो सोने में जबरदस्त उछाल आ सकता है। मौजूदा समय में सोने के भाव एक सीमित रेंज में फंसी हुई है।
एक्सपर्ट्स ने कर दिया खुलासा –
एक्सपर्ट्स ने कहा कि व्यापारी दूसरी तिमाही की जीडीपी (GDP) और पीसीई (व्यक्तिगत खपत व्यय) महंगाई दर जैसे अमेरिका के कुछ प्रमुख आर्थिक आंकड़ों और अमेरिकी केंद्रीय बैंक के अधिकारियों के बयानों पर बारीकी से नजर रखेंगे। इन सभी जानकारियों को जानने के बाद एक्सपर्टस को यह अंदाजा हुआ है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति (monetary policy) क्या होगी और सोना बाजार की दिशा में आगे बढ़ेगा।
जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रणव मेर का कहना है कि मौजूदा समय में भले ही सोने के भाव स्थिर बने हुए हैं, लेकिन आने वाले समय में इनमें तेजी देखने को मिलेगी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें घटाने की वजह से सोने की कीमतों (Gold Rate) को स्पॉट मिलेगा। इसके अलावा, निवेशक रूस-यूक्रेन शांति प्रक्रिया और भारत पर रूस के तेल आयात शुल्क जैसे भू-राजनीतिक और व्यापारिक घटनाक्रमों के चलते निवेश सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में अधिक पैसा निवेश करेंगे। इससे सोने की डिमांड बढ़ने से कीमतें सातवें आसमान पर जा सकती है।
MCX पर कहां तक जाएगा सोना –
MCX पर लगातार सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Rate) पर सोना 1,00,391 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। इसमें 956 रुपये की बढ़ौतरी हुई थी। यह उछाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के जैक्सन होल संगोष्ठी में दिए गए संकेत के बाद आया था। उस समय उन्होंने बताया था कि जल्द ही केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को घटा सकता है।
अमेरिकी केंद्रीय बैंक की आगामी एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) बैठक 16 से 17 सितंबर को हो सकती हैं। हालांकि पॉवेल ने ये भी कहा कि यदि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ के चलते घरेलू कीमतों (domestic prices) पर बड़ा असर पड़ता है। अनुमान यह भी है कि ब्याज दर में कटौती को साल के अंत तक टाला भी जा सकता है।
सोना सस्ता होगा या महंगा –
एंजेल वन के प्रथमेश माल्या का कहना है कि पिछले हफ्तों के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने में गिरावट (Gold Down rate) देखी गई थी, लेकिन फिर कुछ ही दिन बाजार इसकी कीमतें वापस वहीं आ गई।
हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बयान ने निवेशकों में उम्मीद जगाई है। उनके बयान के बाद से ही बाजार में सोने के भाव में तेजी आई है। उनका कहना है कि सोने के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। केंद्रीय बैंक के बयानों का सोने की कीमतों (GOld Price) पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है, जोकि आने वाले समय में होने वाली बैठकों के बाद देखने को मिल सकता है। इस समय यह कहना मुश्किल है कि आने वाले समय में सोना कितना महंगा और सस्ता होगा। अनुमान है कि इसमें बढ़ौतरी होगी।
मल्ल्या ने कहा कि इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘रूस-यूक्रेन शांति वार्ता पर चर्चा हो रही है, लेकिन दोनों देशों के बीच समझोते को लेकर बातचीत चल रही है परंतु अभी तक कोई नतीजे पर नहीं पुहंचे हैं। वहीं, ट्रंप के ऑफिस में टैरिफ का मुद्दा अंतहीन लगता है। इन सभी चीजों का प्रभाव सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) पर देखने को मिलेगा।
First published on: August 26, 2025 03:42 PM