बिजनेस

Gold Rate : सोने की फिर बढ़ी चमक, जानिए आपके शहर में आज के ताजा रेट

Gold Rate : सोने चांदी की कीमतों में हर दिन बढ़त देखी जा रही है। अब बीते कुछ दिनों की नरमी के बाद एक बार फिर सोने (Gold Rate ) की चमक बढ़ रही है। दिसंबर महीना का आधा महीना बीतने को हैं और सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला अब भी जारी है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में 10 ग्राम गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।

HBN News TV- (Gold Rate) इस वेडिंग सीजन में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद अब हर दिन सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। अब बीते दिनों की नरमी के बाद एक बार फिर सोने में चमक देखी जार ही है। अगर आप भी इन दिनों सोना (Gold Rate Hike) खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव

वैसे तो कई कारणों के चलते सोने (Sone Ke Rate) में तेजी देखी जा रही है, लेकिन सोने की कीमतों में यह उछाल रुपये की कमजोरी और सेफ एसेट के तौर पर गोल्ड में जो इन्वेस्टमेंट बढ़ रहा है, उसकी वजह से देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव (Gold price in international market) 4,338.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

दिल्ली समेत अन्य शहरों में सोने के भाव

राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Prices) की बात करें तो यहां पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,33,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,22,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate) 1,33,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,22,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पुणे और बेंगलुरु में सोने के भाव की बात करें तो यहां पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,33,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,22,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

अन्य शहरों में सोने के भाव

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

अन्य शहरों में सोने के भाव की बात करें तो अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate in Ahmedabad) 1,22,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,33,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। इसके साथ ही हैदराबाद में 22 कैरेट गोल्ड 1,22,110 रुपये व 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,33,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

इसके साथ ही जयपुर (Jaipur Gold Rates) में 22 कैरेट गोल्ड 1,22,260 रुपये व 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,33,360 रुपये, भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 1,22,160 रुपये, 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,33,260 रुपये, लखनऊ में 22 कैरेट सोना 1,22,260 रुपये व 24 कैरेट सोने का भाव 1,33,360 रुपये, चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने का भाव 1,22,260 रुपये, 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,33,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चांदी के लेटेस्ट रेट

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

सोने की कीमतों में तेजी के साथ ही चांदी की कीमतों (Silver Prices) में भी तेजी जारी है। आज 13 दिसंबर को चांदी का भाव 2,04,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेचा जा रहा है। जबकि एक दिन पहले चांदी ने नया रिकॉर्ड हाई बनाया था। विदेशी बाजारों में चांदी की कीमतें (Silver Rates) 64.57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

First published on: December 13, 2025 04:39 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading