Gold Rate : सोने में 8700 रुपये की तेजी, जानिये 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट
Gold Rate : सोने की कीमतों में पिछले काफी दिनों से जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। गोल्ड में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से आम लोगों के पसीने छूट गए हैं। सोने में आज 8700 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो सोने के ताजा रेट -
HBN News Tv – (Gold Rate)। सोने और चांदी के रेट साल की शुरुआत से ही तेजी से बढ़ रहे हैं। जनवरी महीने में 75 से 76,000 प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना अब 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर जा पहुंचा है। दरअसल, ट्रंप टैरिफ विवाद और जीएसटी की दरें बदलने के बाद सोने के भाव में और भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। आज 6 सितंबर 2025 को दूसरे दिन सोने के भाव (gold rate september 2025) में तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
पिछले दिनों सोने में हल्की गिरावट देखने को मिली थी लेकिन अब यह एक बार फिर साथ में आसमान पर जा पहुंचा है आज सोनी के भाव में 8700 की तेजी आई है वहीं चांदी की कीमतों (Silver Rate) की बात करें तो इसमें भी बढ़ोतरी देखने को मिली है चांदी की कीमतें पिछले कई दिनों से स्थिर बनी हुई थी।
24 कैरेट सोने का रेट –
आज 100 ग्राम सोना 8700 महंगा (Gold Rate Today) हुआ है। वहीं, 10 ग्राम सोने के भाव में 650 रुपए की तेजी आई है। 24 कैरेट गोल्ड (24 carat gold rate) की बात करें तो यह 870 रुपये महंगा होकर 1,08,490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। बीते दिनों इसके रेट 107620 प्रति 10 ग्राम थे।
22 कैरेट सोने का रेट –
आज 6 सितंबर 2025 को 22 कैरेट सोने की कीमतों (22 carat gold rate) में भी तेजी आई है। 22 कैरेट सोना 800 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 99,450 रुपए पर कारोबार कर रहा है। 5 सितंबर को इसके रेट 98,650 रुपए प्रति 10 ग्राम थे।
18 कैरेट सोने का भाव –
18 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट रेट (18 carat gold rate) की बात करें तो इसमें 650 रुपये की तेजी आई है। ऐसे में सोना महंगा होकर 81,370 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 5 सितंबर को इसके रेट 80,720 रुपए प्रति 10 ग्राम थे।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव –
दिल्ली में सोने का भाव –
24 कैरेट सोना 1,08,620 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना 99,600 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना 81,490 प्रति 10 ग्राम
मुंबई में गोल्ड रेट –
24 कैरेट सोना 1,08,490 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना 99,450 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना 81,370 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता में सोने का भाव –
24 कैरेट सोना 1,08,490 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना 99,450 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना 81,370 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई में गोल्ड रेट –
24 कैरेट सोना 1,09,150 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना 1,00,050 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना 82,850 प्रति 10 ग्राम
चांदी भी हुई महंगी –
आज 6 सितंबर 2025 को चांदी की कीमतों (Silver Latest Rate) में भी तेजी आई है। दरअसल, पिछले कई दिनों से ही चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था, लेकि आज चांदी में 2 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। 10 ग्राम चांदी के रेट की बात करें तो इसमें 20 रुपये की तेजी आई है। ऐसे में 10 ग्राम चांदी का भाव 1280 रुपये में मिलेगी, जबकि बीते दिन रेट 1260 रुपये था। एक किलो चांदी 128000 रुपये में मिलेगी।
First published on: September 06, 2025 01:28 PM