बिजनेस

Gold Rate : ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोना, अब इतने रुपये में मिलेगा एक तोला

Gold Rate : सोने की कीमतों में हर दिन तेजी देखी जा रही है। सोने की कीमतों में बढ़ती तेजी के चलते सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। सोने की इन बढ़ती कीमतों के चलते सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। अगर आप भी इन दिनों सोना (Gold Silver Price ) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में सोने के भाव क्या चल रहे हैं।

HBN News TV- (Gold Rate) बीते महीने जहां सोने की कीमतों में खूब गिरावट देखी गई है, लेकिन अब बीते कुछ समय में सोने की कीमतों में गिरावट के बाद सोने के रेट (Gold Rate Updates) में हर दिन तेजी देखी जा रही है। अगर आप भी इन दिनों सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के भाव क्या चल रहे हैं।

कितने बढ़े सोने-चांदी के भाव

बीते दिनों देशभर में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate Updates) 1,30,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जो आज 12 दिसंबर को बढ़कर 1,32,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव बीते दिनों जहां 1,19,460 रुपये प्रति दस ग्राम पर बेचा जा रहा था, वो अब बढ़कर 1,21,600 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 99,490 रुपये प्रति दस ग्राम पर बेची जा रही है। बीते दिनों चांदी की कीमतें 2,00,000 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी, लेकिन मार्केट बंद होने तक इसकी कीमत 2,01,100 रुपये पर ट्रेड कर रही है।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

दिल्ली-मुंबई में सोने के भाव

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (Delhi Gold Prices) 1,32,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22K सोने की कीमत 1,21,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेची जा रही है और 18 कैरेट सोने का भाव 99,640 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24K सोने का भाव 1,32,660 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22K सोना का रेट (22K gold rate) 1,21,600 रुपये व 18 कैरेट गोल्ड का भाव 99,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चेन्नई समेत अन्य शहरों में गोल्ड के रेट

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

इसके साथ ही चेन्नई (Chennai Gold Rates) के सर्राफा बाजार 24K सोने का भाव 1,33,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22K सोने का भाव 1,22,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,02,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,32,660 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price) 1,21,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 99,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

कहां क्या चल रहे चांदी के रेट

राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत (silver price in delhi) 2,04,000 रुपये प्रति किलो पर बेची जा रही है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी के यही रेट चल रहे हैं। वहीं, चेन्नई में चांदी की कीमत 2,15,000 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

First published on: December 12, 2025 10:12 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading