Gold Rate : सोने में अचानक 1,987 रुपये की तेजी, चांदी भी हुई महंगी, जानिये अपने शहर का रेट
Gold Rate : सोने की कीमतों में आ रही तगड़ी गिरावट पर अब ब्रेक लग गया है। दरअसल दिवाली के बाद से ही गिर रही सोने की कीमतों में अब तेजी दर्ज की गई है। सोने में 1,987 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में 2,700 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ौतरी देखने को मिली है। अगर आप आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ज्वेलर्स के पास जाने से पहले यह जान लें अभी सोना खरीदना फायदेमंद रहेगा या फिर रूकने में ही भलाई है। चलिए विस्तार से जानते हैं
HBN News Tv – (Gold Price Today 2025)। सोने के रेट इस साल की शुरूआत से ही बढ़ रहे हैं। लेकिन पिछले दिनों त्योहारी सीजन शुरू होने पर सोने की कीमतों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। लेकिन त्योहारी सीजन खत्म होते ही सोना सातवें आसमान से जमीन पर आ गिरा। इसके साथ ही चांदी में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
लेकिन लंबे समय से कीमती धातुओं में आ रही गिरावट अब रूक गई है और आज यानी सोमवार, 10 नवंबर को सोने और चांदी के बाजार में तेजी आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold Silver rate update) के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने का भाव में 1,987 की बढ़त के साथ यह 1,22,087 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा पहुंचा है। इससे पहले सोना 1,20,100 प्रति 10 ग्राम बिक रहा था।
14, 18 और 22 कैरेट सोने का ताजा भाव –
इसके अलावा, 22 कैरेट सोने की कीमतों (22 carat gold prices) की बात करें तो इसमें भी बढ़ातरी हुई है। आज 22 कैरेट सोना 1,11,832 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 91,565 रुपये प्रति 10 ग्राम रही है और 14 कैरेट गोल्ड का रेट (Gold Rate Today) 71,421 प्रति 10 ग्राम के लेवल पर कारोबार कर रहा है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा रेट –
सोने के साथ चांदी में भी तेजी –
बता दें कि सोने के साथ साथ आज सोमवार के दिन चांदी की कीमतों (Silver Latest rate) में भी जबरदस्त तेजी आई है। चांदी आज 2,700 रुपये महंगी होकर 1,50,975 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंच गई है, जबकि पिछले दिन चांदी का भाव 1,48,275 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट –
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने का रेट 1,23,220 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है।
वहीं देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना (Delhi Gold rate) 1,23,370 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका है।
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,24,480 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
कोलकाता में आज यानी सोमवार 10 नवंबर को सोने का रेट 1,23,220 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है।
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना (Gold Rate Today) 1,23,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है।
आज लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,23,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price) 1,23,270 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
आज पटना में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव (Patna Gold Price) 1,23,270 रुपये रहा है।
शादियों के सीजन में सोने के रेट कहां पहुंचेंगे?
एक्सपर्ट का कहना है कि सोने व चांदी की कीमतों (Sone Chandi Ka Bhav) में आने वाले दिनों में भी उतार चढ़ाव बना रहेगा। दोनों ही कीमती धातुओं के रेट में बड़ा बदलाव हो सकता हैं, लेकिन शादी के सीजन के कारण सोने व चांदी (Gold Silver Rate) की मांग मजबूत बनी रहेगी। इस साल सोने की कीमत लगभग 1,20,000 के आस-पास स्थिर रह सकती है।
सोने की खरीदारी करते समय इन बातों का रखें ध्यान –
सोना और चांदी (Gold Silver purity test) दोनों ही कीमती धातु हैं। साल 2025 में सोने-चांदी के रेट बढ़ने से यह ज्यादा कीमती धातु बन गई है। ऐसे में आभूषण खरीदते समय कई बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आपकी एक छोटी सी गलती की वजह से बड़ा नुकसान हो सकता है।
सबसे पहले BIS का लोगो जरूर देखें। यदि आप सोने के आभूषण खरीद रहे हैं तो कैरेट में शुद्धता (gold purity check) (जैसे 22K, 18K) की जरूर जांच कर लें। वहीं, 6 अंकों का HUID नंबर हर गहने पर जरूर होता है इसकी जांच पड़ताल कर लें। ध्यान रहे, सोना सिर्फ एक आभूषण नहीं, एक निवेश है। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए हॉलमार्क गोल्ड (gold hallmark) ही खरीदें। BIS Care App से जांचें, शुद्धता की पूरी जानकारी लें। ऐसा करने पर आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं।
First published on: November 10, 2025 06:12 PM