बिजनेस

Gold Rate : सोने में लगातार 4 दिन गिरावट के बाद आई तेजी, इतना हो गया 10 ग्राम का भाव

Gold Rate : सोने व चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही थी। लेकिन अब सोने ने लंबी छलांग लगाई है। अब धीरे धीरे फिर से सोना महंगा होने लगा है। अब शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में अगर आप आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो गोल्ड का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।

HBN News Tv – (Gold Rate Today)। देशभर में तेजी से घटती हुई सोने व चांदी की कीमतों पर अब विराम लग गया है। जैसे ही त्योहारी सीजन शुरू हुआ था अचानक सोने व चांदी की मांग बढ़ने से रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे। लेकिन अब दिवाली के बीतते ही सोने में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है।

आज 7 नवंबर 2025 को सोने और चांदी में तेजी दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम (24 carat gold price) बढ़कर 1,22,730 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। अन्य शहरों और 22 कैरेट सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी तेजी लौटी है।

 

अमेरिका में सरकारी विभागों का लंबा शटडाउन वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा रहा है। इस अनिश्चितता के कारण निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश (Safe Haven) कीमती धातुओं, जैसे सोने और चांदी, की ओर बढ़ा है, जिससे इनकी कीमतों को बढ़ावा मिला है। इस बीच देश के कुछ बड़े शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए ये जान लेते हैं

 

दिल्ली में सोने की कीमत-

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

 

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (Delhi Today Gold price) 122730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 112510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता-

 

वर्तमान में मुंबई, (Mumbai Gold price) चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 112360 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 122580 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

 

पुणे और बेंगलुरु में कीमत-

 

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (Gold Latest Rate) 122580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 112360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 

शहर –   22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना
दिल्ली   – 112510  –  122730
मुंबई   – 112360  –  122580
अहमदाबाद – 112410   – 122630
चेन्नई   – 112360  –  122580
कोलकाता  –  112360  –  122580
हैदराबाद   – 112360   – 122580
जयपुर –    112510  –  122730
भोपाल  –  112410  –  122630
लखनऊ –    112510  –  122730
चंडीगढ़   – 112510   – 122730

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

 

कई प्रमुख वित्तीय संस्थानों ने सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में भारी उछाल का अनुमान लगाया है। गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि सोने की कीमत दिसंबर 2026 तक 4,900 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकती है। वहीं, ANZ का अनुमान है कि यह तेजी जारी रहेगी और अगले साल के मध्य तक सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस पर होगा। इसके अलावा, डीएसपी मेरिल लिंच भी इस बात से सहमत है कि सोने में आई तेजी अभी समाप्त नहीं हुई है।

 

चांदी की कीमत-

चांदी की कीमतें (Silver price) भी सोने की तरह बढ़ी हैं। 7 नवंबर को चांदी का दाम ₹1,52,600 प्रति किलोग्राम है। देश में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Update) पर घरेलू के साथ-साथ वैश्विक कारकों का भी प्रभाव पड़ता है। वैश्विक बाजार में चांदी का हाजिर भाव 48.60 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

First published on: November 07, 2025 02:50 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading