Gold Rate : सोने की कीमतों में आई तेजी, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम सोना
Gold Rate : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। बीते दिनों की गिरावट के बाद भले ही आज 6 दिसंबर को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखी गई है। अगर आप भी इन दिनों सोना (Gold Rate Updates) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में 10 ग्राम कितने में मिल रहा है।
HR Breaking News (Gold Rate)अब बीते कुछ दिनों की गिरावट के बाद आज सोने की कीमतों में मामूली तेजी देखी गई है, लेकिन फिर भी इस वेडिंग सीजन में आम जनता सोने की कीमतों में बंपर गिरावट का इंतजार कर रहे हैं। सोने की कीमतों (Sone Ke Rate) में गिरावट से आम नागरिकों को राहत मिल सकती है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि दिली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
कितने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड
देशभर में आज 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate) 1,21,910 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही 22 कैरेट सोने का भाव 1,11,750 रुपये प्रति ग्राम पर बेचा जा रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 91,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रही है।
चांदी का लेटेस्ट रेट
बात करें चांदी की तो चांदी की कीमतों (Silver Prices) में आज तेजी देखी गई है। इस फेस्टिवल सीजन में चांदी की कीमतों ने भी नए रिकॉर्ड कायम कर लिए हैं। आज 6 दिसंबर को सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 1,51,500 रुपये प्रति किलो पर बेचा जा रहा है। वहीं, चेन्नई में चांदी की कीमत 1,64,000 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है।
दिल्ली और मुंबई में सोने का भाव
राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली (Delhi Gold Rates) में 24 कैरेट सोने का भाव 1,22,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,11,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेची जा रही है। इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai Gold Prices) में आज 6 दिसंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 1,21,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,11,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 91,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
अन्य राज्यों में गोल्ड के रेट
भोपाल के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना का भाव (22 carat gold rate) 1,11,800 रुपये प्रति 10 ग्राम, हैदराबाद के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,21,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
वहीं, दूसरी ओर चेन्नई (Chennai Gold Prices) में आज 24 कैरेट सोना 1,22,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है और 22 कैरेट सोना 1,12,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 1,11,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
First published on: December 06, 2025 02:04 PM