Gold Rate : सोने में 200 प्रतिशत की तगड़ी तेजी, आगे कितना महंगा होगा सोना
Gold Rate : सोने की कीमतों में जनवरी 2025 से ही जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। पिछले कई सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल में सोने ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। सोने की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम आदमी के पसीने छुड़ा दिए हैं। सोना खरीदारों और निवेशकों के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आने वाले दिनों में सोना कहां तक जाएगा। हाल ही में नई रिपोर्ट सामने आई है चलिए जानते हैं -
HBN News Tv – (Gold Rate)। भारत देश में सोना चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इसकी कीमतों में तगड़ी बढ़ौतरी हुई है। पिछले एक दश्क में भी सोना इतना महंगा नहीं हुआ है जितनी साल 2025 में इसके भाव में तेजी देखने को मिली है।
ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 6 सालों में सोने के भाव में लगभग 200 प्रतिशत की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। इस समय सोने के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। सोने में आई तेजी के पीछे कई कारण हैं अमेरिका और चीन के बीच ट्रैरिफ वॉर (tariff war) की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चिता का माहौल होने से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने और चांदी (sone chandi ka bhav) में जमकर पैसा लगाया है, जिसकी वजह से सोने की कीमतों को स्पॉट मिला है और यह सातवें आसमान पर जा पहुंचा है। अब एक्सपर्टस ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में सोना महंगा होगा या सस्ता? चलिए जातने हैं –
30 हजार से 1 लाख पर पहुंचा सोना –
मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के अनुसार मई 2019 से जून 2025 तक सोने का भाव के भाव में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल है। साल 2019 में सोने का रेट (Gold Rate) 30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये था और अब यह बढ़कर 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर जा पहुंचा है।
क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के एक्सपर्ट मानव मोदी का कहना है कि सोने के भाव (gold price news) में आने वाले दिनों में हल्का उतार चढ़ाव जारी रहेगा। हालांकि, मौजूदा रिकॉर्ड स्तर से ऊपर जाने के लिए इसे नए और बड़े उत्प्रेरकों (कैटेलिस्ट) की आवश्यकता है। अगर सोने की तेजी से मांग बढ़ती है और बाजार में अनिश्चिता का माहौल बनता है तो ही इसकी कीमतें सातवें आसमान पर जा सकती हैं।
सोने चांदी का ताजा रेट –
आज यानी 26 अगस्त को सोने और चांदी (26 august gold silver rate) दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में तेजी देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोने में 650 रुपये की तेजी दर्ज की गई है वहीं, चांदी 1,13,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है। पिछले हफ्ते, 14 जुलाई को चांदी ने 1,13,867 रुपये प्रति किलोग्राम का ऑल-टाइम हाई बनाया था। सोने और चांदी में हो रही इस बढ़ौतरी से यह पता चलता है कि सोने व चांदी में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।
IBJA की और से सोने व चांदी की ताजा कीमतें जारी की गई है। 24 कैरेट के सोने की कीमत (gold price hike) 653 रुपए बढ़कर 98,896 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, 22 कैरेट के 10 ग्राम सोना महंगा होकर 90,589 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड रेट (18 carat gold rate) की बात करें तो यह महंगा होकर 74,172 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव –
सोने व चांदी के भाव में पिछले कई (silver price hike) दिनों से ही तेजी देखने को मिल रही है आज भी सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है। आज चांदी के दाम 1,12,700 प्रति किलोग्राम से महंगे होकर 1,13,465 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। इसका मतलब यह है कि चांदी में 765 की बढ़ौतरी हुई है। घरेलू बाजार में भी सोने व चांदी की कीमतों में तेजी आई है।
MCX पर सोने में आई तेजी –
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Rate) पर सोने के 5 अगस्त 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.67 प्रतिशत बढ़कर 98,685 रुपए और चांदी के 5 सितंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.93 प्रतिशत बढ़कर 1,14,001 रुपए थी।
इंटरनेशनल लेवल (International level) पर सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ौतर आई है। कॉमैक्स पर सोना लगभग 0.71 प्रतिशत बढ़कर 3,382.10 डॉलर प्रति औंस हो गया है वहीं चांदी (silver Rate) 1.16 प्रतिशत बढ़कर 38.91 डॉलर प्रति औंस पर थी।
First published on: August 26, 2025 12:44 PM