बिजनेस

Gold Rate : आज फिर चमके सोने के दाम, जानिये आज के ताजा रेट

Gold Rate : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी समय से गिरावट दर्ज की जा रही थी, वहीं अब सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। सोने की कीमतों (Sone ki kemat) में गिरावट आने की वजह से निवेशकों को काफी लाभ हो रहा है। खबर में जानिये सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।

HBN News TV-(Gold Rate) बीते कई दिनों से सोने की कीमतों में आ रही गिरावट का दौर अब खत्म हो चुका है। आज 7 नवंबर 2025 को सोने की कीमतों में तगड़ा उछाल आया है। अब कुछ ही दिनों में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में सोने व चांदी (Gold Silver Price) की डिमांड बढ़ने से दोनों ही कीमती धातुओं की कीमत में उछाल आ सकता है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने व चांदी की कीमतों में तगड़ा उछाल देखने को मिलेगा। अगर आप आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ज्वैलर के पास जाने से पहले अपने शहर का लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।

सोने की कीमतों में आई तेजी-

लगातार गिरावट के बाद अब सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत (22K Gold Price) 1,11,850 रुपये प्रति 10ग ग्राम पर पहुंच गई है।

हालांकि 18 कैरेट सोने की कीमत 91,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। गुरुवार को सोने की कीमत में 2,000 रुपये (Sone ki kemat) प्रति 10 ग्राम का उछाल आया था। एक्सपर्ट का माननाहै कि घरेलू कारणों और ग्‍लोबल मार्केट की हलचल के बीच सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है।

चांदी का ये है दाम-

शुक्रवार को चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो आज चांदी की कीमत 1,52,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। वहीं गुरुवार को चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी तेजी दर्ज की जा सकती है। वहीं चांदी की कीमत 2,092 रुपये बढ़कर 1,48,242 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। पहले चांदी की कीमत 1,46,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

दिल्ली में सोने चांदी का दाम-

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 122170 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत (22K Gold Price) 112000 रुपये, 18 कैरेट सोने की कीमत 91670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। चांदी का रेट 152500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

मुंबई में सोने चांदी का दाम-

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 122020 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 111850 रुपये, 18 कैरेट सोने की कीमत 91520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। चांदी का रेट (Silver Price Today) 152500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

चेन्नई में सोने चांदी का दाम-

चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 122950 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 112700 रुपये, 18 कैरेट सोने की कीमत (18K Gold Price) 94000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। चांदी का रेट 165500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

कोलकाता में सोने चांदी का दाम-

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 122020 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 111850 रुपये, 18 कैरेट सोने की कीमत 91520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। चांदी का रेट (Silver Price in Kolkata) 152500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

सोने चांदी की कीमतों में आई तेजी-

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। वहीं दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में लगभग 2,000 रुपये तक की तेजी दर्ज की जा रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold Rate Update) के अनुसार, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,20,670 रुपये पर जा पहुंची है। जोकि इससे पहले बुधवार को 1,20,419 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंची थी। वहीं 24 कैरेट के सोने की कीमत (Sone ki kemat) में 251 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की जा रही है।

 

22 कैरेट सोने का भाव-

 

22 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें तो 10 ग्राम सोने की कीमत गुरुवार को 1,10,534 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। इससे पहले 22 कैरेट सोने की कीमत (22K Gold Price) 1,10,304 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत 90,503 रुपये पर जा पहुंची है। जोकि पहले 90,314 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

MCX पर सोने का रेट-

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने केी कीमत में 0.69 फीसदी तक का उछाल आया है। ऐसे में ये बढ़कर 1,21,352 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत (Silver Price) बढ़कर 1,48,675 रुपये पर पहुंच गई थी।

अंतराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है। कॉमेक्स पर सोने की कीमत 0.63 फीसदी बढ़कर 4,017.45 डॉलर (Gold Price in Dollar) प्रति औंस और चांदी की कीमत 0.81 फीसदी बढ़कर 48.41 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंची है।

मार्केट एनालिस्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि सोना अपने महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल 3,870 डॉलर पर जा पहुंची है। इसके अलावा चांदी का सपोर्ट (Silver Spot level Price) लेवल 46.50 डॉलर पर प्रति औंस पर जा पहुंचा है। डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट और यूएस नॉन-फार्म रोजगार डेटा से पहले कीमती धातुओं की कीमतों में इस हफ्ते उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है।

First published on: November 07, 2025 02:31 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading