बिजनेस

Gold Rate : सोने के भाव में आई जबरदस्त तेजी, अब इतने में मिल रहा 24K, 22K, 18K गोल्ड

Gold Rate : सोने-चांदी की कीमतों में हर दिन तेजी देखने को मिल रही है। आज 11 दिसंबर को एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि सोने की कीमतों में अभी तेजी का ये सिलसिला जारी रहने वाला है। अगर आप भी इन दिनों सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में गोल्ड के रेट (Sone ke Bhav) क्या चल रहे हैं।

HBN News TV (Gold Rate) सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच अब तेजी का सिलसिला शुरू हो गया है। सोने की कीमतों में हर दिन तेजी देखने को मिल रही है। आज 11 दिसंबर को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सभी बड़े शहरों में गोल्ड रेट (Gold Rates) में तेजी रिकॉर्ड की गई है। इसी बीच आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग

आज 11 दिसंबर को सोने-चांदी की कीमतों (Gold Latest Rate) में तेजी रिकॉर्ड की गई है। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर घटाने की उम्मीदों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग में इजाफा किया है, जिसका प्रभाव भारतीय बाजारों पर देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1.30 लाख के आंकड़े को क्रॉस कर गया है, जबकि चांदी 1.99 लाख रुपये प्रति किलो पर बेची जा रही है।

 

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

दिल्ली में सोने के भाव

राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Prices) में 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेची जा रही है। सोने की कीमतों के बढ़ते दाम निवेशकों के बढ़ते रुझान और वैश्विक परिस्थितियों के चलते प्रभावित हो रहे हैं।

 

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने की कीमतें

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai Gold Rates) में 22 कैरेट सोने का भाव 1,19,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेची जा रही है। ठीक ऐसे ही चेन्नई और कोलकाता में भी कीमतें आस-पास चल रही है।

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

 

पुणे और बेंगलुरु में गोल्ड के भाव

पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate) 1,30,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,19,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

 

अब तक कितना बढ़ा सोने का भाव

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

जानकारो का कहना है कि घरेलू बाजार में सोने के भावों (Gold prices in domestic market) में अब तक 67 प्रतिशत की तेजी देखी गई है। अगर वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां और रुपये-डॉलर का संतुलन ऐसा ही रहता है तो 2026 में सोने की कीमतों (Gold prices in 2026) में 5 प्रतिशत से 16 प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4201.70 डॉलर प्रति औंस के आस-पास कारोबार कर रहा है।

First published on: December 11, 2025 05:28 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading