Gold Rate : सोने की कीमतों में आई तेजी, जानिये 10 ग्राम का रेट
Gold Price Today : सोने की कीमतों में गिरावट का दौर अब थम गया है। बता दें कि आज सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। सोने की कीमतों में तेजी (Gold Price Hike) आने की वजह से आम लोगों और निवेशकों पर प्रभाव पड़ रहा है। खबर में जानिये आज 10 ग्राम सोने की कीमत कितनी है।
HBN News TV-(Gold Rate) सोने की कीमतों में आज फिर से तेजी दर्ज की जा रही है। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के कई अन्य राज्यों में सोने की कीमतों उछाल आ रहा है। आने वाले दिनों में भी कीमतों (Gold Rate Latest Update) में तेजी का ये दौर बना रहने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों के बारे में पूरी तानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
सोने की कीमत में और भी ज्यादा तेजी दर्ज की जा रही है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,34,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। इसके साथ साथ मुंबई में सोने की कीमत (Gold Rate in Mumbai) 1,34,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। घरेलू और वैश्विक बाजारों में सोने की डिमांड बढ़ रही है। अमेरिकी डॉलर सूचकांक दो महीने के निचले स्तर पर आ जाने से डॉलर में होने वाला सराफा कारोबार अंतरराष्ट्रीय खरीदारों (Gold Price Hike reason) के लिए अधिक किफायती हो गया है। वैश्विक बाजारों में सोना रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब मंडरा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,321.06 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है।
दिल्ली में आज सोने की कीमत-
आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें तो ये 1,34,670 रुपये प्रति 10 ग्राम (24K Gold Price) पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,23,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का रेट-
फिलहाल मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का दाम (22K Gold rate) 1,23,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। हालांकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,34,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
पुणे और बेंगलुरु में सोने की कीमत-
पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत (24K Sone ka rate) 1,34,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,23,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।
शहर के हिसाब से जानिये सोने का दाम-
दिल्ली
22 कैरेट सोना – 123460 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना – 134670 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई
22 कैरेट सोना – 123310 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना – 134520 रुपये प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद
22 कैरेट सोना – 123360 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना – 134570 रुपये प्रति 10 ग्राम
चेन्नई
22 कैरेट सोना – 123310 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना – 134520 रुपये प्रति 10 ग्राम
कोलकाता
22 कैरेट सोना – 123310 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना – 134520 रुपये प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद
22 कैरेट सोना – 123310 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना – 134520 रुपये प्रति 10 ग्राम
जयपुर
22 कैरेट सोना – 123460 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना – 134670 रुपये प्रति 10 ग्राम
भोपाल
22 कैरेट सोना – 123360 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना – 134570 रुपये प्रति 10 ग्राम
लखनऊ
22 कैरेट सोना – 123460 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना – 134670 रुपये प्रति 10 ग्राम
चंडीगढ़
22 कैरेट सोना – 123460 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना – 134670 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी का ये है रेट-
आज सोने की ही तरह चांदी की कीमतों में भी तेजी (Gold Rate Hike) दर्ज की जा रही है। आज इसकी कीमत 2,08,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। इसके साथ साथ विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 66.52 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
सप्लाई में कमी, सुरक्षित निवेश (Gold Investment) की बढ़ती मांग, सिल्वर ETF में अच्छा निवेश और फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में और कटौती की बढ़ती उम्मीदों की वजह से चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। चांदी में तेजी को उन रिपोर्ट्स से और बल मिला है, जिनमें कहा जा रहा है कि चीन साल 2026 (Gold Price in 2026) से चांदी के निर्यात पर रोक लगाने की योजना बना रहा है। ऐसा हुआ तो वैश्विक बाजार में दबाव बढ़ेगा।
First published on: December 18, 2025 03:32 PM