Gold Rate : हफ्ते के पहले दिन धड़ाम गिरा सोना, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड
Gold Rate Today : सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। देखा जाए तो साल की शुरूआत से ही सोने में बंपर तेजी देखने को मिली है। लेकिन अब त्योहारी सीजन के बाद से ही सोने में गिरावट जारी है। आज भी सोना सस्ता (Gold Rate Down) हुआ है। अगर आप आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ज्वेलर्स के पास जाने से पहले लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।
HBN News Tv – (Gold Rate)। सोने में लगातार आ रही गिरावट से ग्राहकों में खुशी का माहौल है। इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और इस मौके पर लोग सबसे ज्यादा सोने व चांदी की खरीदारी करते हैं। आज हफ्ते के पहले दिन में सोने व चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप सोने और चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह मौका बेहतर साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं आज सोना कितना सस्ता हुआ है।
हफ्ते में इतना सस्ता हुआ सोना –
सोमवार को सोने की कीमत (Sone Ka Bhav) में गिरावट आई है। 24 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोनेा सस्ता होकर 1,25,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई में सोने की कीमत 1,25,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। देश के दूसरे शहरों में सोना सस्ता हुआ है। हालांकि, एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना लगभग 760 रुपये गिरा है। वहीं, 22 कैरेट सोने में 700 रुपये की तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर सोने का हाजिर भाव (Gold Price) 4061.91 डॉलर प्रति औंस पर है।
दिल्ली में सोने का रेट –
देश की राजधानी दिल्ली में भी सोना सस्ता हुआ है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत (Delhi Gold Rate) 1,25,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं, 22 कैरेट का भाव 1,15,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने की कीमत –
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price) 1,15,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।
पुणे और बेंगलुरु में गोल्ड का रेट –
पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (24 carat gold price) 1,25,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,15,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना
दिल्ली 1,15,490 1,25,980
मुंबई 1,15,340 1,25,830
अहमदाबाद 1,13,680 1,24,010
चेन्नई 1,15,340 1,25,830
कोलकाता 1,15,340 1,25,830
हैदराबाद 1,15,340 1,25,830
जयपुर 1,15,490 1,25,980
भोपाल 1,13,680 1,24,010
लखनऊ 1,15,490 1,25,980
चंडीगढ़ 1,15,490 1,25,980
सिल्वर का ताजा भाव –
सोने के साथ–साथ चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price) में भी गिरावट आई है। आज यानी 24 नवंबर को सिल्वर का ताजा भाव 1,63,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक सप्ताह में चांदी की कीमत 5000 रुपये गिरी है। विदेशी बाजारों में चांदी का वायदा भाव 49.56 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है।
First published on: November 24, 2025 08:47 PM