Gold Rate : एक बार फिर लुढ़का सोना, जानिए दिल्ली-मुंबई में क्या चल रहे लेटेस्ट रेट
Gold Rate : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच अब सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अब बीते कुछ समय के ताबड़तोड़ उछाल के बाद अब सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। अगर आप भी इन दिनों सोना (Gold Silver Price) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में सोने के रेट क्या चल रहे हैं।
HBN News TV (Gold Rate) इस वेडिंग सीजन में सोने की कीमतों में गिरावट से आम खरीददारो को राहत मिली है। अब इस गिरावट से सोने की कीमतें (Gold Rate Updates) ऑल टाइम हाई से नीचे ट्रेड कर रही है। वहीं, दूसरी ओर चांदी की कीमत में तेजी रिकॉर्ड हुई है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के दाम क्या चल रहे हैं।
कितना कम हुआ सोने-चांदी का भाव
देशभर में आज 10 दिसंबर को 24 सोने का भाव बीते दिनों के मुकाबले 1,30,430 रुपये प्रति दस ग्राम से 1000 रुपये कम होकर 1,29,430 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold rate) 1,18,640 और 18 कैरेट गोल्ड रेट 97,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बात करें चांदी की तो देशभर में चांदी का भाव 1,90,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
MCX पर सोने के भाव
उम्मीद की जा रही है कि अमेरिकी फेड रिजर्व की बैंक (US Federal Reserve Bank) के फसलों से ब्याज दरों में कटौती हो सकती है। अगर फेड रेट कट होता है, तो इससे सोने चांदी के कीमतों में तेजी आ सकती है। इसके साथ ही सोने- चांदी के भाव पर चीन और अमेरिका के आर्थिक डाटा और भू राजनीतिक तनाव का भी प्रभाव देखा जा रहा है। MCX पर सोने के भाव (Gold Rate on MCX) 1,30, 050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और चांदी 1,87,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेची जा रही है।
दिल्ली समेत अन्य शहरों में गोल्ड के भाव
राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Prices) में 24 कैरेट सोने का भाव 1,29,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22K सोने का भाव 1,18,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai Gold Rates) में 24 कैरेट सोने का भाव 1,29,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,18,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 1,18,690 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
महानगरों की बात करें तो चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate) 1,30,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,19,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। इसके अलावा कोलकाता में 22 कैरेट सोना 1,18,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, पटना में आज 22 कैरेट सोने का भाव 1,18,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।
जानिए चांदी के लेटेस्ट रेट
आज 10 दिसंबर को एक किलो चांदी के रेट (rate of one kg silver) 1,90,100 रुपयेपर ट्रेड कर रही है। राजधानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, बेंगलुरु, पुणे में एक किलो चांदी के रेट 1,90,100 रुपये पर बेची जा रही है और चेन्नई, हैदराबाद, केरल में चांदी का रेट 1,99,100 रुपये पर बिक रही है।
First published on: December 10, 2025 03:04 PM