बिजनेस

Gold Rate : आज फिर लुढ़का सोना, चांदी में भी गिरावट, जानिये अपने शहर का रेट

Gold Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में काफी दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज कई दिनों के बाद हफ्ते के पहले ही दिन सोने व चांदी में गिरावट दर्ज की गई है। इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और इसके बावजूद सोने-चांदी सस्ती हो रही है। अगर आप सोने के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो अपने शहर का ताजा रेट चेक कर लें।

HBN News Tv – (Gold Rate)। शादियों का सीजन चल रहा है और सोने व चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज सोना-चांदी दोनों कीमत धातु सस्ती हो गई है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार की सुबह देश में सोने (Sone Ka Bhav) अचानक सस्ता हुआ है।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोने का भाव 1,30,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड (24 Carat Gold Rate) 330 रुपये कम हुआ है और 22 कैरेट गोल्ड 300 रुपये महंगा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,223.76 डॉलर प्रति औंस पर है।

दिल्ली में सोने का ताजा भाव –

देश की राजधानी दिल्ली में (Delhi Gold Rate) 24 कैरेट सोने का ताजा भाव 1,30,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का रेट –

मुंबई (Mumbai Gold Price), चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना आज 1,19,290 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में सोने की कीमत –

पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड का रेट (Gold Price) 1,30,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का ताजा भाव 1,19,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

शहर      22 कैरेट सोना    24 कैरेट सोना
दिल्ली         119440             130290
मुंबई           119290              130140
अहमदाबाद 119340         130190
चेन्नई          119290            130140
कोलकाता   119290            130140
हैदराबाद    119290            130140
जयपुर       119440             130290
भोपाल       119340             130190
लखनऊ     119440             130290
चंडीगढ़      119440            130290

2026 में क्या होगा सोने का भाव?

इस साल घरेलू बाजार में सोने की कीमतों (Gold Price Hike) में अब तक 67% की बढ़ोतरी आई है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर वैश्विक परिस्थितियां और रुपये–डॉलर की दर लगभग समान बनी रहती है या रुपया कमजोर होता है, तो 2026 में सोने की कीमत 5 प्रतिशत से 16 प्रतिशत और महंगी हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें (Gold Rate) इस साल अब तक लगभग 60 प्रतिशत (लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन) तक चढ़ चुकी हैं।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (US central bank Federal Reserve) की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की मीटिंग 9 से 10 दिसंबर को होगी। ब्याज दर में कटौती की उम्मीद है। अगर ऐसा हुआ तो सोने के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचेंगे। ब्याज दर घटने से बॉन्ड कम आकर्षक हो जाते हैं। नतीजतन, निवेशक सोने जैसे सेफ एसेट में निवेश बढ़ाते हैं।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

चांदी में 5 हजार की तेजी –

सोने की तरह चांदी (Gold-Silver Rate) में भी 8 दिसंबर को गिरावट है। चांदी का भाव 1,89,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक हफ्ते में चांदी 5000 रुपये महंगी हुई है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 58.17 डॉलर प्रति औंस है।

First published on: December 08, 2025 04:31 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading