बिजनेस

Gold Rate : सोने की चमक पड़ी फिकी, जानिए दिल्ली-मुंबई समेत कितने में मिल रहा 10 ग्राम

Gold Rate : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच अब सोने की कीमतों में चमक फिकी पड़ती नजर आ रही है। आज 8 दिसंबर को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। अगर आप भी इन दिनों सोना (sone ke bhav) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में सोने के रेट क्या चल रहे हैं।

HBN News TV (Gold Rate) यानी आज सोना खरीदने के लिए अच्छा मौका है क्योंकि आज सोने की कीमतों में मामूली ही सही लेकिन गिरावट दर्ज हुई है। अब सप्ताह के पहले दिन ही सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। अगर आप भी इन वेडिंग सीजन में सोना (sone Ke rate) खरीदारी की प्लानिंग कर रहे हैं तो ऐसे में आइए जानते हैं कि सर्रापुा बाजार में सोने चांदी के लेटेस्ट रेट कितने हो गए हैं।

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव

वैसे तो इस वर्ष घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव (Gold prices in international market) में 60 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त हो चुकी है। अब कल 9 दिसंबर और 10 दिसंबर को अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक हो सकती है, जिनमें ब्याज दरों को लेकर ऐलान किया जा सकता है। वैसे तो निवेशक यही उम्मीद कर रहे हैं कि रेट कट हो सकते हैं, लेकिन इसे लेकर अभी कोई अनिश्चितता बनी हुई है। अगर फेड रेट कट (fed rate cut) करता है तो सोने के भाव में तेजी आ सकती है।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

 

कितना गिरा एक तोला सोना

सोने की कीमतों में हल्की गिरावट के बाद देशभर में आज 8 दिसंबर को 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Price Hike) 1,30,140 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड रेट 1,19,290 प्रति दस ग्राम पर आ गया है। इसके साथ ही 18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold rate) 97,610 रुपये प्रति दस ग्राम से 10 रुपये कम होकर 97,600 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

 

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

दिल्ली समेत इन राज्यों में सोने के भाव

सोने की कीमतों की बात करें तो राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Prices) में 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में 24K सोने का भाव (24K Gold Rate) 1,30,140 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22K सोने का भाव 1,19,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

 

18 कैरेट गोल्ड का रेट 97,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। इसके साथ ही चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,31,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इसके अलावा कोलकाता में आज 8 दिसंबर को 22 कैरेट सोने का भाव 1,19,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

 

चांदी के लेटेस्ट रेट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों (Silver Prices) में भी मामूली गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी के दाम 100 रुपये कम होकर 1,89,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में चांदी के रेट 1,89,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेची जा रही है। इसके साथ ही चेन्नई में चांदी के दाम (Silver Rate in Chennai) 1,98,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारेाबार कर रहा है और हैदराबाद और केरल में चांदी की कीमत 1,95,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेची जा रही है।

First published on: December 08, 2025 06:02 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading