बिजनेस

Gold Rate : एक सप्ताह में इतना उछाल सोना, जानिए आपके शहर के ताजा रेट

Gold Rate : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच अब लगातार सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। वीकली बेसिस पर ही सोने की कीमतों में ताबड़तोड़ तेजी देखी जा रही है। अगर आप भी इन दिनों सोना (Gold Rate Updates) खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।

HBN News TV (Gold Rate) सोने के भाव में हर दिन तेजी देखी जा रही है। एक सप्ताह के डाटा के आधार पर सोने की कीमतों में बंपर उछाल आया है। सोने की कीमतों में बढ़ौतरी के चलते सोना ऑल आइम हाई पर पहुंच गया है। आज 9 दिसंबर को एक बार फिर सोना (Gold Silver Rate) चांदी में तेजी दिख रही है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि एक सप्ताह में सोने की कीमतों में कितनी तेजी आई है।

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के हाजिर भाव (Spot gold prices in international market) 4,223.76 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। अब इस सप्ताह अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक हो सकती है, जिसमे ब्याज दरों पर फैसला होगा।

 

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

अगर ब्याज दर में कटौती का ऐलान होता है तो सोने-चांदी की कीमतों में और तेजी आ सकती है। एक हफ्ते के आंकड़ों पर गौर करें तो वीकली बेसिस पर सोने की कीमत (Gold Price on Weekly Basis) में 250 रुपये की तेजी देखी गई है।

 

जनवरी से अब तक कितने बढ़े सोने के भाव

जनवरी से अब तक महज 1 साल में सोने की कीमतों (Sone Ke Rates) में 60 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आ चुकी है। जानकारो का कहना है कि आगामी साल 2026 में भी सोने -चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी रह सकता है। आज 9 दिसंबर को देशभर में 22K सोना का भाव 1,19,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के आस-पास हो गया है।

 

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

इन महानगरों में क्या चल रहे सोने के भाव

दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड रेट (24 Carat Gold Rate in Delhi) 1,30,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22K सोना का रेट 1,19,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के आस-पास कारोबार कर रहा है।

 

वहीं, भोपाल में आज 9 दिसंबर को 22 कैरेट सोना का भाव 1,19,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही हैदराबाद में 24 कैरेट सोना का भाव 1,30,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के पास कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही चेन्नई (Chennai Gold Rates) में 24 कैरेट सोने का भाव 1,31,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

 

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

कहां चल रहे चांदी के सबसे ज्यादा रेट

देशभर में चांदी की कीमत (Silver Rates)आज 9 दिसंबर को 1,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। चेन्नई में चांदी के दाम सबसे ज्यादा कीमतें चल रही हैं। चेन्नई में चांदी के दाम 1,99,000 रुपये किलोग्राम के आस-पास चल रही है। इससे पहले तो चांदी की कीमत 200000 रुपये प्रति किलोग्राम के आंकड़ें को क्रॉस कर चुकी है।

 

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Silver Prices) , मुंबई कोलकाता बेंगलुरु में चांदी की कीमत 1,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आस-पास बनी हुई है। इसके साथ ही हैदराबाद और केरल में चांदी की कीमत 155900 रुपये प्रति किलोग्राम के आस-पास चल रही है।

First published on: December 09, 2025 02:53 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading