Gold Rate : एक सप्ताह में ही इतना उछला सोना, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम
Gold Rate : सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला अब भी जारी है। मात्र एक ही हफ्ते में सोने की कीमतों में खूब तेजी देखी गई है। सर्राफा बाजार में साप्ताहिक आधार पर सोने की कीमतों में बढ़त देखी गई है। अगर आप भी इन दिनों सोना (Gold-Silver Rate) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
HBN News TV (Gold Rate) सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में खूब बढ़ौतरी देखी गई है। सोने (Gold Rate Updates) के साथ ही चांदी की कीमतों में भी चमक बनी हुई है। सोने की कीमतों में तेजी से सबसे ज्यादा फायदा इन्वेस्टर्स को हो रहा है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में 10 ग्राम के रेट क्या चल रहे हैं।
हफ्ते में इतना महंगा हुआ एक तोला
आज 7 दिसंबर को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव (24 carat gold rates) में पिछले सप्ताह की तुलना में 330 रुपये की तेजी देखी गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 130300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, वहीं, 22 कैरेट सोना 119450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।
इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (mumbai gold prices), चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 130150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो यहां पर सोने का हाजिर भाव 4,223.76 डॉलर प्रति औंस पर मौजुद है। आंकड़ों पर गौर करें तो सोने की कीमतों ने इस साल 60 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी गई है।
2026 में कितना महंगा होगा सोना
साप्ताहिक बाजार में सोने-चांदी (Gold Rates Weekly Updates) दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी देखी गई है। एक सप्ताह में चांदी की कीमत में 5,000 रुपये की तेजी देखी गई है। आज 7 दिसंबर को चांदी का भाव 190000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। विदेशी बाजारों में चांदी का भाव 58.17 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि चांदी जल्द ही 70 डॉलर और 2026 तक 200 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।
क्या आगे बढ़ेंगे सोने के भाव
अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) की आगामी बैठक के चलते भी सोने में तेजी देखी जा रही है। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की मीटिंग 9-10 दिसंबर को होने वाली है। बताया जार हा है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दर में कटौती की घोषणा कर सकता है। ऐसा होने पर इन्वेस्टर्स सेफ एसेट (Safe Asset) माने जाने वाले सोने-चांदी में इन्वेस्टमेंट बढ़ा सकते हैं, जिससे सोने की कीमतों में तेजी आ सकती है।
First published on: December 07, 2025 06:38 PM