Gold Rate : सोना गिरा औंधे मुंह, अब इतने हो गए 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold Rate down : सोने के भाव एक बार फिर से औंधे मुंह गिर गए हैं। इस गिरावट के बाद खरीददारों को सस्ता सोना खरीदने का मौका मिल रहा है। कई दिनों के बाद सोने के भाव (sone ka bhav) गिरावट देखकर ग्राहकों के चेहरे खिल गए हैं। आइये जानते हैं इस समय कितने हो गए हैं 10 ग्राम गोल्ड (gold rate) के रेट।
HBN News Tv (gold rate)। सोने के दामों में अचानक गिरावट आई है। अब तक तेजी पर ट्रेंड कर रहे सोने के रेट (gold rate) आज औंधे मुंह जमीं पर आ गिरे हैं। इससे सर्राफा बाजारों में सस्ता सोना खरीदने के लिए लोगों में होड़ सी मच गई है। सोने के रेट (gold price today) गिरते ही ज्वैलरी शोरूमों पर फिर से हलचल बढ़ी है।
सोना खरीदने का यह शानदार मौका कई लोग हाथ से नहीं जाने दे रहे हैं। आप भी गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो प्रति तोला सोने का ताजा भाव (gold rate update) जरूर जान लें।
ऑल टाइम हाई से फिसले रेट (gold price down)
सोना अपने ऑल टाइम हाई के रेट से अब फिसल गया है। प्रति तोला पर 900 रुपये की गिरावट के साथ सोना (24k Gold rate) अब 1 लाख 2 हजार 530 रुपये के भाव पर ट्रेंड कर रहा है। सोने में गिरावट के कई कारण बताए जा रहे हैं। भू-राजनीतिक तनाव घटने पर लगातार पांच दिन की तेजी के बाद सोना दिल्ली के सर्राफा बाजार (delhi gold rate today) में ऑल टाइम हाई से नीचे आ गया है।
इतना गिरा सोने का भाव
ऑल इंडिया बुलियन फेडरेशन (All India Bullion Federation) के अनुसार 24 कैरेट सोना 800 रुपये बढ़कर 1 लाख 3 हजार 420 रुपये प्रति तोला हो गया था। यह सोने के भाव का रिकॉर्ड लेवल था। इसके अलावा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 1 लाख 3 हजार रुपये प्रति तोला (sona chandi ka bhav) के ऑल टाइम हाई से अब 900 रुपये घटकर 1 लाख 2 हजार 100 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गया है।
चांदी के भाव में भी गिरावट
विशेषज्ञों के अनुसार अब वैश्विक स्तर पर भूराजनीतिक तनाव घटा है। इस कारण सोने का रेट (sone ka taja bhav) गिर गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अब रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के चांस बढ़ गए हैं। इससे रूस-यूक्रेन युद्ध पर विराम लगने की संभावना भी बढ़ गई है। इस संभावना से ही सोने की कीमतों (sone ki kimat) पर असर हुआ है। इसके रेट अचानक गिर गए हैं। अब चांदी की कीमतों (chandi ka bhav) में भी 1000 रुपये की गिरावट प्रति किलोग्राम के हिसाब से आई है।
अब इस भाव मिल रही 1 किलो चांदी
अब चांदी का भाव (chandi ka bhav) प्रति किलो पर 1 हजार रुपये घट गया है। यह 1 लाख 14,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इससे पहले यह 1 लाख 15 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के रेट पर बिक रही थी। पिछले पांच दिनों में चांदी की कीमतों (silver price update) में 5500 रुपये तक का उछाल प्रति किलोग्राम के हिसाब से आया था।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गिरा सोने का भाव
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने का भाव (sone ka bhav) गिरा है। वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में सोने के आगामी भावों की स्थिति को जानें तो गोल्ड फ्यूचर्स का रेट (gold price) 40.61 डॉलर था जो गिरकर अब 3 हजार 358 डॉलर प्रति औंस के करीब हो गया है। यह गिरावट 1.19 प्रतिशत की रही है।
MCX पर सोने का रेट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX gold silver rate) की बात करें तो अक्तूबर के अनुबंध वाला सोना 1 हजार 280 रुपये प्रति तोला गिर गया है। इसमें 1.26 प्रतिशत की गिरावट आई है। अब यह 1 लाख 518 रुपये प्रति तोला हो गया है। सोने की कीमतों (sone ka bhav) में पिछले हफ्ते दिखी बढ़त पर अब ट्रंप-पुतिन इश्यू के कारण लगाम लगती दिखाई दी है। सोने के भाव (gold rate update) में घरेलू व अंतराष्ट्रीय स्तर पर 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। हालांकि अभी भी सोने चांदी के भाव में उतार चढ़ाव की संभावना बनी हुई है।
MCX पर इतना है चांदी का रेट
चांदी की वायदा कीमतों की बात करें तो इसमें भी गिरावट आई है। चांदी का भाव (silver price today) अब 37.81 डॉलर प्रति औंस रह गया है। इसमें 1.39 प्रतिशत की गिरावट प्रति किलोग्राम पर आई है।
यह कहना है एक्सपर्ट्स का
कुछ एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि निकट भविष्य में व्यापारियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार सहित घरेलू बाजार में भी चांदी और सोने की कीमतों (Gold Silver Prices) में तेजी देखने को मिल सकती है। सोना 3,800 डॉलर प्रति औंस के रेट पर भी पहुंच सकता है। घरेलू स्तर पर भी एमसीएक्स (MCX gold price) वायदा कारोबार आने वाले तीन महीनों में 1 लाख 10 हजार रुपये प्रति तोला के लेवल को छू सकता है।
First published on: August 12, 2025 08:18 PM