Gold Rate : एक झटके में सस्ता हुआ सोना, चांदी में भारी गिरावट, जान लें अपने शहर के रेट
Gold Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। त्योहारी सीजन के समय दोनों कीमती धातुओं के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे थे। लेकिन इसके बाद जबरदस्त गिरावट भी देखने को मिली। लेकिन अब सोने और चांदी के रेट बढ़ने के बाद अचानक नीचे आ गिरे हैं। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा भाव -
HBN News Tv – (Gold Rate Today)। सोने और चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में अचानक फिर से जोरदार गिरावट आई है। शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में दोनों कीमती धातुओं की डिमांड बढ़ती है लेकिन आए दिन सोना सस्ता होता जा रहा है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold Rate) के अनुसार आज सोने और चांदी में गिरावट आई है, चलिए नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा भाव –
MCX पर सोने का भाव –
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Rate) और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों की बात करें तो दोनों के ही भाव कमजोर हुए हैं।
हालांकि, दोनों कीमती धातुओं के रेट में गिरावट आने के बावजूदा यह अपने हाई रिकॉर्ड स्तर के आसपास कारोबार कर रही है। निवेश बैंक Goldman Sachs के सर्वे में यह भी सामने आया है कि 70 प्रतिशत निवेशकों को आगे दाम बढ़ने की उम्मीद है. ऐसे में फिलहाल गिरावट खरीददारों के लिए बढ़िया मौका मानी जा रही है।
24 कैरेट सोने में जबरदस्त गिरावट –
आज यानी 2 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोना एक दिन में 1,200 रुपए से ज्यादा सस्ता हो गया है। इसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 1,28,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। यह निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए बड़ा फायदा है। सोना अचानक सस्ता होने के बाद ग्राहक तेजी से खरीद रहे हैं।
22 और 18 कैरेट सोने का ताजा भाव –
24 के अलावा, 18 और 22 कैरेट सोने में भी गिरावट (22 carat gold rate Down) आई है। इन दो कैटेगरी के सोने की ज्वेलरी लोग सबसे ज्यादा बनवाते हैं और बाजार में हमेशा 18 और 22 कैरेट कैटेगरी की डिमांड बनी रहती है। आज दोनों ही कैटेगरी में गिरावट आई है। 22 कैरेट पुरानी कीमत 1,17,981 प्रति 10 ग्राम थी और नई कीमत 1,16,875 प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, 18 कैरेट सोना (18 carat gold rate) भी लगभग 900 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। लगातार बढ़ रहे दामों के बीच यह गिरावट खरीददारों के लिए खुशखबरी है।
सोने के साथ चांदी भी धड़ाम –
चांदी में गिरावट (Silver Rate Down) सोने की तुलना में कम रही, लेकिन खरीदारों को राहत जरूर मिली है। पहले की कीमत 1,75,180 प्रति किलोग्राम थी। अब यह 530 रुपये प्रति किलोग्राम घट गई है और नई कीमत 1,74,650 प्रति किलोग्राम हो गई है। उच्च स्तरों से चांदी (Chandi Ka Bhav) में यह हल्की गिरावट निवेशकों के लिए एक खरीदारी के मौके के रूप में देखी जा रही है।
MCX पर भी सोने-चांदी की गिरावट
सोना (फरवरी 2026 कॉन्ट्रैक्ट): 0.37% गिरकर 1,30,175
चांदी (मार्च 2026 कॉन्ट्रैक्ट): 1.20% गिरकर 1,79,845
इंटरनेशनल मार्केट में क्या हाल?
सोना: 0.85% गिरकर $4,237.05 प्रति औंस
चांदी: 1.80% कमजोर होकर $58.07 प्रति औंस
First published on: December 02, 2025 09:03 PM