Gold Rate : लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ सोना, जानिये 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट
Gold Rate : पिछले दिनों सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन अब लगातार तीन दिनों से सोने में जबरदस्त तेजी आई है। इससे सोना खरीदारों को झटका लगा है। वही, निवेश को तगड़ा मुनाफा हुआ है। सोने व चांदी में लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है।
HBN News Tv – (Gold Rate)। सोने की कीमतों में साल की शुरुआत से ही जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले कई सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2025 में सोने ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। इस साल सोने में लगभग 34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। मौजूदा समय में सोना 1 लाख से ऊपर ट्रेड कर रहा है।
इस वजह से महंगा हो रहा सोना –
दरअसल, हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई देशों पर टैरिफ लगाने की वजह से बाजार में अनिश्चिता का माहौल बना हुआ है और निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर गोल्ड (Gold Rate Hike) में जमकर पैसा लगा रहे हैं, जिसकी वजह से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है और यह सातवें आसमान पर जा पहुंचीं हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोनी की कीमतें लगातार बढ़ती ही जा रही है। आज यानी 28 अगस्त को भी यूपी के सराफा बाजार में सोना (UP Gold Rate Hike) महंगा हुआ है। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से वाराणसी और मेरठ तक आज सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।
लखनऊ में सोने का भाव –
राजधानी लखनऊ में सोने की कीमतों (Lucknow Gold Rate) की बात करें तो आज 315 रुपए की बढ़त देखी गई है। बता दें कि टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण लगातार सोने में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है।
वाराणसी के सराफा बाजार में आज सोना महंगा (Varanasi Gold Rate) हुआ है। 24 कैरेट सोना 160 रुपए महंगा होकर 1,02,750 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 27 अगस्त को सोने का भाव 1,02,590 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इसका मतलब है कि सोने में आज 160 रुपए की तेजी आई है।
22 कैरेट सोने का ताजा भाव –
राजधानी लखनऊ में सोना 315 रुपए महंगा होकर 1,04,260 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। इसके अलावा मेरठ के सराफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड ( 24 Carat Gold ) 1,04,270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। सोने की लगातार बढ़ती कीमत में आम लोगों के पसीने छुड़ा रही हैं।
वाराणसी के सराफा बाजार में आज 22 कैरेट सोना (22 carat gold) 150 रुपए महंगा होकर 94,200 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं, 27 अगस्त को इसकी कीमतें 94,050 प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड ( 18 Carat Gold ) की बात करें तो यह 130 रुपये उछलकर 77,080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
1 हजार रुपये सस्ती हुई चांदी –
एक और सोने की कीमत (Gold Rate) तो में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, पिछले कई दिनों से चांदी की कीमतें स्थिर रही हैं। बता दें कि पिछले तीन दिनों से लगातार चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बाजार खुलने के साथ ही चांदी की कीमत 1,20,000 रुपए प्रति किलोग्राम रही हैं।
वहीं, 26 और 27 अगस्त को भी चांदी का भाव (Chandi Ka Bhav) 1,20,000 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। अगर बात 25 अगस्त की करें तो इस दिन चांदी की कीमत 1,21,000 प्रति किलोग्राम थी। उस हिसाबि से पिछले तीन दिनों में चांदी 1000 प्रति किलोग्राम सस्ती दर पर रुकी हुई है।
आने वाले समय में कितना महंगा होगा सोना –
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक विजय तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि सर्राफा बाजार में पिछले तीन दिनों से लगातार सोना महंगा (Gold Rate Hike) होता जा रहा है। हालांकी, चांदी की कीमतों पर ब्रेक लगा हुआ है
एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिस तरह से सोने व चांदी की कीमतों (Silver Price) में तेजी देखने को मिल रही है आने वाले समय में इसके दाम और बढ़ सकते हैं। कुछ ही दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में सोने की मांग बढ़ने से इसकी कीमतें सातवें आसमान पर जा सकती हैं।
First published on: August 28, 2025 05:35 PM