Gold Rate : लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानिये 10 ग्राम ग्रोल्ड के रेट
Gold Rate : सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी ने आम लोगों के पसीने छुड़ा दिए थे। लेकिन अब पिछले दो दिन से सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। इससे सोना खरीदारों को राहत मिली है। वहीं, निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। ऐसे में अगर सोने की खरीदी करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये सही मौका हो सकता है।
HBN News TV (Gold Rate Today)। साल के शुरूआत से ही सोने के भाव में जबरदस्त बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। पिछले छह महीने में सोने ने लगभग 34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जनवरी महीने में 75 से 76 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना अब 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास जा पहुंचा है। वहीं, पिछले कई दिनों से सोने की कीमतों (Gold Price) में तेजी का दौर देखने को मिल रहा था, लेकिन अब दो दिन से लगातार सोने में गिरावट दर्ज की गई है।
आने वाले दिनों में सोने और चांदी कितना होगा महंगा –
सोने और चांदी दोनों कीमती (Gold Silver Price) धातुओं में निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के रूप में खूब पैसा लगाया है। इस वजह से सोने व चांदी की कीमतें उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। सर्राफा व्यापारी पूरणमल सोनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बजार में अनिश्चितता का माहौल बना रहने और निवेशकों का रुझान सोना-चांदी की ओर बढ़ने की वजह से लगातार सोने व चांदी की कीमतों (Sone Chandi Ka Bhav) में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की तुलना में चांदी की मांग तेजी से बढ़ सकती है और इसके भाव में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल सकती है।
जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज यानी 13 अगस्त को सोने व चांदी के ताजा भाव जारी किए हैं। आज सोने व चांदी की कीमतों (Silver Price) में गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप आज सोने व चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार जाने से पहले लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।
सोने और चांदी में आई इतनी गिरावट –
जयपुर सर्राफा बजार में आज सोने की कीमतों (Gold Rate) में गिरावट आई है। आज सोना कल के मुकाबले सस्ता बिक रहा है। दरअसल, कल यानी 12 अगस्त को प्योरिटी वाले सोने के भाव में 1200 रुपए की कमी आई थी और आज सोना 500 रुपये सस्ता हो गया है। ऐसे में अब गोल्ड का रेट 102,300 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
इसके अलावा, जेवराती सोने के भाव (Sone Ka Bhav) में भी आज 400 रुपए की कमी आई है। ऐसे में इसके भाव भी 95,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, चांदी की कीमतों की बात करें तो आज यह अपने उच्चतम स्तर पर है। इस सीजन चांदी के भाव 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के उपर ही बने हुए हैं। हालांकि, चांदी की कीमतों (Silver rate) में भी पिछले दो दिन से गिरावट दर्ज की जा रही है। आज चांदी के दाम में 700 रुपए की गिरावट आई है। ऐसे में अब चांदी का ताजा भाव 1,16,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं।
सोने चांदी की कीमतों में क्यों आ रहा उतार चढ़ाव –
ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता के चलते सर्राफा बाजार में लगातार सोना व चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश के रूप में सोने और चांदी की ओर बढ़ रहा है, जिससे वजह से कभी सोने की कीमत बढ़ती है तो कभी गिरती है।
पूरणमल सोनी ने बताया है कि मौजूदा समय में निवेशक सोने के मुकाबले चांदी में अधिक पैसा लगा रहे हैं, जिस वजह से इसके चांदी (Silver Rate) की मांग में धीरे-धीरे बढ़ौतरी हो रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने की तुलना में चांदी की मांग तेजी से बढ़ सकती है और चांदी के दाम में जबरदस्त बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है।
First published on: August 13, 2025 12:15 PM