Gold Rate : सोने-चांदी के दामों में उछाल, चेक करें देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव
Gold Rate : सोने-चांदी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रही है। इस बीच एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,201.70 डॉलर प्रति औंस है। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट (gold rate) क्या हैं-
HBN News TV – (Gold Rate Today)। सोने की कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रही है। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव (Sone Ka Bhav) 1,30,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि मुंबई में यह 1,30,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने दिसंबर की बैठक में प्रमुख ब्याज दर में 0.25% की कटौती की है।
अब अमेरिकी प्रमुख ब्याज दर 3.50-3.75% पर आ गई है, जिससे सोने में निवेश बढ़ सकता है। दर घटने से बॉन्ड की यील्ड कम होने की संभावना रहती है, और निवेशक सुरक्षा के लिए सोने जैसे सेफ एसेट में रुचि (Interest in safe assets) बढ़ाते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,201.70 डॉलर प्रति औंस है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट क्या हैं-
दिल्ली में सोने की कीमतें (Delhi Gold Price)-
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 130470 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 119610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता-
मुंबई (Mumbai Gold Price), चेन्नई और कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price) 119460 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 130320 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत-
आल इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 130320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 119290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
देश में प्रमुख शहरों के भाव इस प्रकार हैं-
शहर 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना
दिल्ली 119610 130470
मुंबई 119460 130320
अहमदाबाद 119510 130370
चेन्नई 119460 130320
कोलकाता 119460 130320
हैदराबाद 119460 130320
जयपुर 119610 130470
भोपाल 119510 130370
लखनऊ 119610 130470
चंडीगढ़ 119610 130470
इस साल घरेलू बाजार में सोने की कीमतों (Gold prices) में अब तक 67% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि वैश्विक परिस्थितियां और रुपये-डॉलर का रेट लगभग समान बना रहता है या रुपया कमजोर होता है, तो 2026 में सोने की कीमतें 5% से 16% तक और बढ़ सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में इस साल सोने की कीमतें लगभग 60% तक (लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन के अनुसार) बढ़ चुकी हैं।
चांदी की कीमत (Silver Price) –
सोने की तरह चांदी में भी आज तेजी देखने को मिली। चांदी का भाव (silver price) 1,99,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। इस साल अब तक चांदी की कीमतों में 114% की वृद्धि दर्ज (silver price hike) की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 61.60 डॉलर प्रति औंस है।
First published on: December 11, 2025 12:11 PM