बिजनेस

Gold Rate : सोने और चांदी की लुढ़की कीमत, जान लें शादी के सीजन में क्या होंगे दाम

Gold Rate : सोने और चांदी की कीमत में आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर पिछले काफी समय से सोने की कीमतों में तेजी दर्ज मकी जा रही थी, वहीं अब सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने की कीमत में 3,351 रुपये की गिरावट आई है। वहीं चांदी का दाम 6940 रुपये तक कम हुआ है।

HBN News Tv – (Gold Rate) लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों में अब ब्रेक लग गया है। बता दें कि अब सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने की कीमतों में गिरावट आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। वहीं इसकी वजह से निवेशकों की परेशानी बढ़ रही है। आइए जानते हैं आज सोने का क्या रेट है।

चांदी की कीमत में भी आई गिरावट-

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत (Gold Silver Price) में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही साथ अमेरिका में फेडरल रिजर्व के अधिकारियों से दिसंबर में रेट कम होने की संभावना लगाई जा रही है। इसकी वजह ये हैं कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

एमसीएक्स पर सोने की कीमत (MCX Gold Rate) 1,21,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ पहुंचा है। ऐसे में अब सोने की कीमतों में 3,351 रुपये यानी करीब 2.64 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट के बाद सोने की कीमत 1,23,400 रुपये पर जा पहुंची है। चांदी भी 6,940 रुपये यानी 4.27 प्रतिशत तक कम हो गया है। गिरावट के बाद सोने की कीमत 1,55,530 रुपये प्रति किलो पर आ पहुंचा है।

कल सोने की कीमत में आई इतनी गिरावट-

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें (Gold Price) देखे तो शुक्रवार को सोने की कीमत में 3 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई है। ये गिरावट शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट के कारण देखी गई है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बाजारों के हाल के बारे में जानकारी दी है। इससे दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हो गईं है। स्पॉट गोल्ड की कीमत (Sone Ka Bhav) 1.9 प्रतिशत गिरकर 4,092.72 डॉलर प्रति औंस पर आ पहुंचा है।

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स की गिरी कीमत-

दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 2.4 प्रतिशत से गिरकर 4,094.20 डॉलर पर आ पहुंची है। एक्सपर्ट ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिसंबर में फेड रेट कट की उम्मीद कम होने की वजह से सोने और चांदी के बाजारों में नरमी देखने को मिल ही है। गुरुवार को खत्म हुआ सबसे का लंबा सरकारी शटडाउन एक बड़ा डेटा गैप छोड़कर आ गया है। इसकी वजह से फेड और ट्रेडर्स अगले महीने की नीतिगत बैठक से पहले अंधेरे में थे।

नए आंकड़े पड़े धीमे-

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

निवेशकों का मानना है कि नए आंकड़े धीमी अर्थव्यवस्था को दिखाएगें। इसकी वजह से फेड को दिसंबर में दरें घटाने का मौका मिलने वाले हैं। इससे बिना ब्याज वाले सोने (Gold Rate) की डिमांड में तेजी दर्ज की जा रही है। हालांकि फेडरल रिजर्व के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना लगाई जा रही है। इस वजह से शेयर बाजारों के साथ-साथ सोने और चांदी की कीमत में भी गिरावट आई।

First published on: November 15, 2025 08:47 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading