Gold Rate Down : सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिये आज का ताजा भाव
Gold Rate Down : सोने में कई दिनों से लगातार हो रही बढ़ौतरी के बाद आज गिरावट आई है। सोना सस्ता (Gold Price) होने से निवेशकों को झटका लगा है। वहीं, खरीदारों में खुशी का माहौल है। त्यौहारी सीजन या फिर शादी के लिए गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो ये मौका आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं 22 और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव -
HBN News Tv – (Gold Rate Down)। सोने की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के पसीने छूड़ा दिए हैं। सोना साल की शुरूआत से ही महंगा हो रहा है। सोने में आई रही तेजी के पीछे कई कारक हैं, जिसकी वजह से यह हाई लेवल पर जा पहुंचा है। हालांकि, बीच बीच में इसके भाव (Sone Ka Bhav) में गिरावट भी दर्ज की गई है, लेकिन कुछ ही दिनों में रेट हाईलेवल पर पहुंच जाते हैं। अब लगातार कई दिनों से महंग हो रहे सोने में आज यानी 4 सितंबर को गिरावट आई है।
सोने और चांदी का ताजा भाव –
आज यानी (गुरुवार), 4 सितंबर 2025 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना सस्ता हुआ है। सर्राफा बाजार में कई दिनों से ही इसके भाव लगातार चढ़ रहे थे,लेकिन अब धड़ाम से नीचे गिरे हैं। आज सोने और चांदी की कीमतों (GolD Silver Latest Rate) की बात करें तो 24 कैरेट शुद्ध सोना सस्ता होकर 1,05,751 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 999 प्योरिटी वाली चांदी के रेट की बात करें तो 1,22,900 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है।
22 और 23 कैरेट गोल्ड रेट –
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट पर आए दिन सोने और चांदी के भाव (Gold Silver Rate) आए दिन अपडेट होते हैं। आज IBJA की बेबसाइट पर सोने के ताजा भाव 995 शुद्धता वाला 23 कैरेट सोना 1,05,596 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 916 शुद्धता वाला 22 कैरेट गोल्ड (22 carat gold rate) 97,115 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
22 और 24 कैरेट सोने का लेटेस्ट प्राइस –
सोना कैरेट बुधवार सोना भाव गुरुवार गोल्ड रेट रेट में कितना बदलाव
सोना (24 कैरेट) 106021 105751 270 रुपये सस्ता
सोना (23 कैरेट) 105596 105328 268 रुपये सस्ता
सोना (22 कैरेट) 97115 96868 247 रुपये सस्ता
सोना (18 कैरेट) 79516 79313 203 रुपये सस्ता
सोना (14 कैरेट) 62022 61864 158 रुपये सस्ता
चांदी (1 किलोग्राम) 123220 122900 320 रुपये सस्ती
जानकारी के लिए बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी की गए सोने व चांदी के रेट टैक्स, मेकिंग चार्ज एवं GST शामिल नहीं होती है। इस वेबसाइट पर सोने की अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड के हिसाब से रेट बताए जाते हैं। IBJA की वेबसाइट पर केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। अगर आप बाजार से सोने के आभूषण खरीदने जा रहे हैं तो अलग अलग दुकानों पर सोने के भाव की तुलना जरूर कर लें।
First published on: September 04, 2025 07:43 PM