Gold Rate : सोने और चांदी की कीमतों बंपर तेजी, जानिये आज का ताजा भाव
Gold Rate Today : सोने-चांदी के भाव में साल की शुरूआत से ही उठक-पटक देखने को मिल रही है। सोने में गिरावट के बाद अब फिर से जबरदस्त तेजी आई है। त्योहार सीजन खत्म होने के बाद सोने के रेट अचानक नीचे गिर गए थे। लेकिन अब फिर से सोने और चांदी की कीमत सातवें आसमान पर पहुंच गई है। आईये जानते हैं सोने का ताजा भाव -
HBN News Tv – (Gold Rate)। सोने-चांदी की कीमतों ने 2025 में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। नवंबर के महीने में भी तगड़ा इजाफा देखने को मिला है। अक्टूबर महीने में सोने ने 1,32,0000 रुपये के हाई लेवल को टच किया था। इसके बाद सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में अक्टूबर के अंत और नवंबर महीने की शुरुआती दिनों में जबरदस्त गिरावट आई थी।
एक बार तो कीमतें 1,20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से भी कम रह गई थीं, अब फिर 24 कैरेट सोने के दाम फिर 1,30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंचे हैं। वहीं, चांदी की कीमतें (Silver rate) हाईलेवल के पार जा पहुंची है। 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाली चांदी 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है।
इस वजह से महंगा हुआ सोना –
एक्सपर्ट ने जानकारी देते हुए बताया है कि छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव के बावजूद 24 से 30 नवंबर के बीच पूरे सप्ताह बाजार में तेजी देखने को मिली है। सोने की बढ़ती कीमतों के पीछे वैश्विक बाजार की चाल, डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बढ़ती रुचि प्रमुख कारण रहे हैं। कुल मिलाकर, सोने के भाव (Sone Ka Bhav) में लगातार बढ़त दर्ज की गई, जबकि 29 और 30 नवंबर को सप्ताह की ऊँची कीमत सामने आई हैं।
24 से 30 नवंबर के बीच कैसे रहे सोने के रेट –
सप्ताह की शुरुआत 24 नवंबर को सोने का भाव (Gold Rate) 1,25,130 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 25 नवंबर को सोना महंगा होकर 1,27,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा, जिससे बाजार में तेजी का संकेत मिला। 26 नवंबर को सोना 1,27,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
हालांकि 27 नवंबर को गिरावट आई और सोने का भाव 1,27,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर गया, लेकिन यह गिरावट काफी कम थी। 28 नवंबर को सोने के दाम फिर बढ़कर 1,28,460 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। इसके बाद 29 नवंबर को सोने में तगड़ा उछाल आया और यह 1,29,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो पूरे सप्ताह की सबसे अधिक कीमत रही है। आज यानी 30 नवंबर को सोना (Gold Latest Rate) 1,29,820 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका है। निवेशक फिलहाल बाजार के अगले रुझानों पर नजर बनाए हुए हैं।
चांदी की कीमतों में तगड़ा उछाल –
इस सप्ताह 24 से 30 नवंबर के बीच चांदी की कीमतों (Chandi ka bhav) में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। सप्ताह के अंतिम दो दिनों में अपनी चरम सीमा पर पहुंच गईं है। चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ती कीमतों ने निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है। एक्सपर्ट का कहना है कि चांदी की कीमतों (Silver Price Hike) में यह तेज उछाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग, आर्थिक परिस्थितियों और औद्योगिक उपयोग में बढ़ोतरी का परिणाम है।
चांदी में 22,000 रुपये की तेजी –
24 नवंबर को चांदी की कीमत (Gold-Silver rate) 1,63,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अगले ही दिन 25 नवंबर को चांदी महंगी होकर 1,67,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची, जिससे बाजार में सकारात्मक रुझान दिखाई दिया। 26 नवंबर को चांदी महंगी हुई और 1,69,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी।
27 नवंबर को यह तेजी और तेज होती दिखी और भाव 1,73,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। 28 नवंबर को चांदी सातवें आसमान पर जा पहुंची और इसका रेट 1,76,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। 29 नवंबर को चांदी के दाम उछले, चांदी की कीमत सीधे बढ़कर 1,85,000 रुपये प्रति किलोग हो गई। यह पूरे सप्ताह की सबसे ऊँची दर रही है। आज 30 नवंबर को चांदी (Silver rate today) 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है।
First published on: November 30, 2025 08:34 PM